गुरबख्श रावत से आशा जसवाल का मुकाबला, यहां जानें दोनों की योजनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि मेयर का चुनाव जीतना भाजपा के लिए काफी आसान है, इसके बावजूद मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार आशा जसवाल का मुकाबला कांग्रेस की गुरबख्श रावत के बीच होगा।
इन दोनों ने शनिवार को ज्वाइंट कमिश्नर एवं सचिव मनोज खत्री के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। कांग्रेस की ओर से शीला फूल सिंह ने सीनियर डिप्टी मेयर और रविंदर कौर गुजराल ने डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।
भाजपा की ओर से सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए राजेश गुप्ता और डिप्टी मेयर पद के लिए अनिल दूबे ने पर्चा भरा। नामांकन के समय में भाजपा का कोई सीनियर नेता मौजूद नहीं था।
जबकि कांग्रेस उम्मीदवारों ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल और अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा केसाथ नामांकन दाखिल किया। 12 जनवरी को मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाएगा।
मेयर कार्यालय में बैठे भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता
नामांकन दूसरी मंजिल पर होना था, लेकिन भाजपा के सभी उम्मीदवार, पार्षद और कार्यकर्ता पांचवीं मंजिल पर नए बने मेयर कार्यालय में आ गए, जहां पर सभी कार्यकर्ता बैठे । जबकि इस समय मेयर पद खाली है।
जानिए उम्मीदवारों को जिनके बीच है मुकाबला
आशा जसवाल की चुनाव जीतने के बाद यह प्राथमिकताएं-
. शहर में स्ट्रीट वेंडर एक्ट को लागू करना
. सफाई की तरफ विशेष ध्यान देना, सहज सफाई केंद्रों से आ रही दुर्गंध को दूर करना
. शहरवासियों को डपिंग ग्राउंड से मुक्ति दिलवाना
. रिहायशी इलाकों की पार्किंग की दिक्कत को दूर करना
. गर्मी में ऊपर की मंजिलों तक पानी पहुंचाना।
गुरबख्श रावत की प्राथमिकताएं-
. शहर की सभी डिस्पेंसरियों को 24 घंटे के लिए शुरू करवाना
. रिहायशी और कामर्शियल एरिया की पार्किंग की दिक्कत को दूर करना
. शहरवासियों को पानी की किल्लत से निजात दिलवाना
. प्राइमरी शिक्षा विभाग को पूरी तरह से प्रशासन से नगर निगम को शिफ्ट करवाना
. शहर केा मलबा फ्री बनाना
जानिए उम्मीदवारों को जिनके बीच है मुकाबला-
भाजपा आशा जसवाल
आयु 62 साल
शैक्षिक योग्यता बी एलएलबी
पार्षद वार्ड नंबर-17
विशेषता इससे पहले वार्ड नंबर-4 से पार्षद रह चुकी है। आरएसएस से काफी लंबे समय से परिवार जुड़ा हुआ है।
कांग्रेस गुरबख्श रावत
आयु 35
पार्षद वार्ड नंबर-9
विशेषता इससे पहले नगर निगम की डिप्टी मेयर रह चुकी है। दूसरी बार पार्षद बनी है।
किसके पास कितने वोट है
भाजपा- राजेश गुप्ता
आुय 52 साल
शैक्षिक योग्यता ग्रेजुएट
पार्षद वार्ड नंबर-15
विशेषता तीसरी बार लगातार पार्षद का चुनाव जीता। इससे पहले भी सीनियर डिप्टी मेयर रह चुके हैं।
कांग्रेस - शीला फूल सिंह
आयु 52
शैक्षिक योग्यता पांचवी
पार्षद वार्ड नंबर-5
विशेषता लगातार तीसरी बार चुनाव जीती है। जबकि नगर निगम में तीन बार डिप्टी मेयर के पद पर रह चुकी है।
डिप्टी मेयर
भाजपा- अनिल दूबे
शैक्षिक योग्यता 12 वी
आयु 48 साल
पार्षद वार्ड नंबर-24
विशेषता इससे पहले साल 2006 का चुनाव जीत चुके है। दूसरी बार पार्षद बने लेकिन इस बार पूरे शहर में सबसे ज्यादा मार्जन से जीतने वाले उम्मीदवार रहे।
कांग्रेस- रविंदर कौर गुजराल
आयु 46 साल
शैक्षिक योग्यता एमए
पार्षद वार्ड नंबर-15
विशेषता पहली बार पार्षद बनी। इस वार्ड से लगातार 20 साल से अकाली दल जीत रहा था पहली बार गुजराल ने कांग्रेस को जीतवाया।
किसके पास कितने वोट है
भाजपा अपने दम पर भी मेयर बनवा सकती है। भाजपा के पास खुद के 20 पार्षद है जबकि सांसद किरण खेर की भी वोट है। इसके अलावा अकाली दल की एक पार्षद है जो कि भाजपा उम्मीदवार को ही वोट पड़नी है। मनोनीत के कुल 9 पार्षद है जिनके पास भी वोट का अधिकार है इनमे से 5 भाजपा के पदाधिकारी रह चुके हैं। जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 4 पार्षद है।