ठेके हुए बंद तो घरों तक पहुंचाई जा रही शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भले ही शराब के ठेके बंद कर दिए गए हैं, लेकिन शराब के जरिये वोटरों को लुभाने का सिलसिला थमा नहीं है।
अब पार्टियां ठेके पर जाकर फ्री शराब लेने के लिए पर्चियां नहीं दे रही हैं, बल्कि पार्टियों के खास वर्करों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। वे गली-मोहल्ले में वोटरों तक शराब की बोतलें पहुंचा रहे हैं।
वहीं, उधर महिला वोटरों को लुभाने के लिए राशन की पर्चियां बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग के आदेशों को ताक पर रखकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से शराब व राशन को वोट बटोरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।
पार्टियों के खास वर्कर खुद पहुंचा रहे हैं बोतलें
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ठेके बंद कर दिए गए हैं। इस कारण अब पार्टियों की ओर से विभिन्न इलाकों में रहने वाले अपने विश्वासपात्र वर्करों के घरों तक शराब की बोतलें पहुंचाई जा रही हैं, जो आगे इस शराब को वोटरोंतक सप्लाई कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ महिला वोटरों की बात करें, तो उनको लुभाने के लिए राशन की पर्चियां बांटी जा रही हैं। यह काम पार्टियों की महिला वर्कर कर रही हैं।
इस बार एक दुकान नहीं, बल्कि दो या तीन दुकानों के साथ तालमेल किया गया है, ताकि एक ही दुकान होने से यह सब घपलेबाजी पकड़ी न जा सके, जिस तरह से बुधवार को समाना में शराब के ठेके से पर्चियां ले जाकर फ्री शराब ले रहे लोगों को पकड़ा गया है।
इस संबंध में जब जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी रामवीर सिंह से बात की, तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।