{"_id":"5838754c4f1c1b262413d781","slug":"as-she-did-not-get-to-the-currency-for-daughter-swedding-commit-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी का असर : बेटी की शादी के लिए नहीं मिली करेंसी तो मां ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी का असर : बेटी की शादी के लिए नहीं मिली करेंसी तो मां ने दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
शादी से पहले मां ने दी जान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन बाद घर में होने वाली अपनी बेटी की शादी के लिए नए नोटों का इंतजाम न होने से परेशान होकर शुक्रवार को जैतो में एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी। मृतका की पहचान जैतो के बस स्टैंड के पास रहने वाली इकबाल कौर (58) पत्नी सुरिंदर सिंह रामगढ़िया के रूप में हुई।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने मृतका के शव को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। रेलवे पुलिस फरीदकोट को दिए बयान में मृतका के बेटे इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन राजवीर कौर का 28 नवंबर को विवाह रखा हुआ है, लेकिन कुछ दिन पहले ही 1000-500 के नोट बंद होने की वजह से उनका परिवार मुश्किल में फंसा हुआ था।
विज्ञापन
सरकार की तरफ से शादी के लिए ढाई लाख रुपये तक निकालने का एलान भी हुआ लेकिन कई बैंकों के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें किसी भी बैंक से नए नोट नहीं मिल पाए। शादी सिर पर होने के बावजूद रुपयों का इंतजाम न होने के चलते उसकी माता काफी परेशान रहने लगी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह वह घर से गुरुद्वारा साहिब के लिए निकली और उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास फिरोजपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
परिवार के अनुसार इकबाल कौर पिछले कुछ समय से बीमार भी थी और उसका बठिंडा के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। मृतका अपने पीछे पति, दो लड़के व दो लड़कियों को छोड़ गई है। रेलवे पुलिस फरीदकोट की एएसआई जसवीर कौर ने बताया कि पुलिस ने बेटों के ब्यान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है।