फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind kejriwal want to jjp-aap and congress should alliance in haryana for lok sabha elections

केजरीवाल के ट्वीट पर मनोहर लाल ने ली चुटकी, कहा-दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा

Wed, 13 Mar 2019 10:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Mar 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal want to jjp-aap and congress should alliance in haryana for lok sabha elections
हरियाणा में सियासी गर्मी बढ़ीं

लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही हरियाणा में सियासी गर्मी बढ़ती जा रही है। भाजपा को हराने के लिए विपक्ष किलेबंदी करने में जुटा हुआ है। बुधवार सुबह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर राजनीतिक सरगर्मियों और बढ़ा दीं। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि देश के लोग नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में जेजेपी, आप और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दस सीटों पर भाजपा हारेगी। 

विज्ञापन


राहुल गांधी इस पर विचार करें। केजरीवाल के ट्वीट के सियासी गलियारों में वायरल होते ही सबसे पहले सीएम मनोहर लाल ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि दिल बहलाने के लिए गालिब ख्याल अच्छा, ख्याली पुलाव पकाते रहें केजरीवाल। उधर, कांग्रेस और जेजेपी ने भी केजरीवाल पर इसे लेकर जवाबी पलटवार किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर व जेजेपी प्रवक्ता ने गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से ही खारिज कर दिया। जजपा नेता केसी बांगड़ ने कहा कि कांग्रेस से उनकी विचारधारा मेल ही नहीं खाती तो फिर गठबंधन का सवाल ही कहां उठता है।

विज्ञापन

भाजपा को कोई खतरा नहीं, जल्द होगी टिकटों की घोषणा : मनोहर 

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केजरीवाल के गठबंधन के प्रस्ताव से भाजपा को कोई खतरा नहीं है। देश सुरक्षित हाथों में है। देश की सुरक्षा खतरा में डालने वालों को भाजपा जवाब देने में सक्षम है। लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय करने को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन करेंगे। जल्द सीटों की घोषणा हो जाएगी। कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। चुनावी कार्यक्रम जल्दी तय कर देंगे।

कांग्रेस के साथ गठबंधन की न सोची, ना सोचेंगे : बांगड़
जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ केसी बांगड़ ने कहा कि जेजेपी हरियाणा में सभी सीटों पर अकेले मजबूती से चुनाव लड़ने में सक्षम है। न तो कभी कांग्रेस के साथ गठबंधन की किसी संभावना पर विचार किया और न ही आगे करेगी। जेजेपी ऐसे किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी जिसमें कांग्रेस शामिल हो।

उन्होंने बताया कि अब तक गठबंधन को लेकर जितनी बातचीत किसी राजनीतिक दल से हुई हैं, उसमें भी जेजेपी ने कांग्रेस को लेकर कोई चर्चा कभी नहीं की। हम समान विचारधारा वाले किसी दल से गठबंधन पर विचार कर सकते हैं और कांग्रेस के साथ हमारी विचारधारा कतई नहीं मिलती।

कांग्रेस को नहीं जेजेपी या आप से गठबंधन की जरूरत : तंवर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का कहना है कि कांग्रेस हरियाणा में अपने दम पर 10 की 10 सीटें जीतेगी। आप या जेजेपी से किसी प्रकार के गठबंधन की आवश्यकता नहीं है। गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी की दिल्ली में भी महत्वाकांक्षा दिखी है। कांग्रेस अपने बूते हरियाणा व दिल्ली में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जजपा कौन सी पार्टी है : हुड्डा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि जजपा कौन सी पार्टी है, उसका तो कोई अस्तित्व ही नहीं है। कांग्रेस अपने आप में सक्षम है। राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन की बात हो तो अलग है लेकिन हरियाणा की बात करें तो जजपा तो कोई पार्टी ही नहीं है। जहां तक केजरीवाल की बात है, हरियाणा को लेकर उसके पास कुछ नहीं है।

कांग्रेस के साथ राजनीति या किसी भी तरह का मंच साझा नहीं कर सकते। चुनाव तो दूर की बात है। केजरीवाल का हम सम्मान करते हैं। जहां तक चौधरी देवीलाल की राजनीतिक विचारधारा की बात है, देश में गैर कांग्रेसवाद के संस्थापक रहे हैं। जयप्रकाश नारायण के आंदोलन के साथ जुड़कर उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चाबंदी की। कांग्रेस के साथ तो आज क्या, भविष्य में भी नहीं जाएंगे।  -दिग्विजय सिंह चौटाला, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनसो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed