फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal says pictures of Baba Saheb Ambedkar and Shaheed Bhagat Singh will displayed in Punjab offices after formation of their government

अरविंद केजरीवाल का वादा: पंजाब में बनी आप की सरकार तो दफ्तरों में लगेगी बाबा साहेब और शहीद भगत सिंह की तस्वीर

Sun, 30 Jan 2022 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Jan 2022 11:52 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने जालंधर में शहरी लोगों के लिए दस वादे किए थे। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal says pictures of Baba Saheb Ambedkar and Shaheed Bhagat Singh will displayed in Punjab offices after formation of their government
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार आने पर सरकारी दफ्तरों में मुख्यमंत्री की तस्वीर के बजाय शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा भीम राव आंबेडकर की तस्वीर लगाई जाएगी। केजरीवाल ने यह बात रविवार को अपने अमृतसर दौरे के दौरान होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। वहीं इस दौरान केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या चन्नी साहब पर ईडी की रेड मैंने कराई है? अगर मैं इतना पावरफुल हूं तो और लोगों पर भी करा दूं।

विज्ञापन

 
केजरीवाल ने कहा कि देश को वीरों के लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली, लेकिन देश के सिस्टम पर सियासत हावी हो गई। हम सभी बाबा भीम राव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के प्रशंसक हैं और आज भी उन्हें दिल से याद करते हैं। आंबेडकर जी ने कभी हार नहीं मानी और अमेरिका से शिक्षा हासिल कर सिस्टम में बदलाव किया। 

विज्ञापन

सिद्धू और मजीठिया पर निशाना साधा

इस दौरान केजरीवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू और बिक्रम मजीठिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सिद्धू न तो किसी से मिलते हैं और न ही किसी का फोन उठाते हैं। जबकि, सिद्धू को हराने शहर पहुंचे मजीठिया बाद में नहीं मिलेंगे। अब लोग एक बटन दबा कर उन्हें पीटेंगे। इस दौरान जब पत्रकारों ने दविंदर पाल सिंह की रिहाई पर सवाल पूछा तो वे बचाव करते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिख संगठनों ने केजरीवाल को दिखाए काले झंडे

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल रविवार को अमृतसर में जीटी रोड स्थित एक होटल में पहुंचे। सूचना मिलते ही सिख संगठनों के लोग काले झंडों के साथ वहां इकट्ठे हो गए। इन लोगों ने अरविंद केजरीवाल दविंदरपाल सिंह भुल्लर को रिहा करो या गो बैक के नारे लगाए। हालांकि पुलिस ने इन्हें होटल से काफी दूर ही रोक लिया। मगर सिख संगठनों के सदस्य केजरीवाल गो बैक के लगातार नारे लगाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed