फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal said BJP CM face not decided in Uttar Pradesh

सियासत: मोदी-योगी की तस्वीर के मायने और अरविंद केजरीवाल का दावा- उत्तर प्रदेश में सीएम चेहरा तय नहीं

Tue, 23 Nov 2021 06:57 PM IST
ajay kumar अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 06:57 PM IST
सार

राजनीति में संदेश का बहुत महत्व है। 21 नवंबर को योगी और मोदी की संदेशों से भरीं दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। फोटो के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसके उलट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के अमृतसर में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का सीएम चेहरा अभी तय नहीं है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said BJP CM face not decided in Uttar Pradesh
पीएम मोदी और योगी व अरविंद केजरीवाल।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय पंजाब के दौरे पर हैं। मंगलवार उनके तौरे का अंतिम दिन है। सोमवार को केजरीवाल मोगा और लुधियाना पहुंचे। यहां उन्होंने आप की सरकार बनने पर हर महिला को 1000 रुपये प्रतिमाह देने का एलान किया। मंगलवार को उन्होंने अमृतसर में अध्यापकों से संबंधित कई बड़ी घोषणाएं कीं। इसी दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ी बात कह दी। 

विज्ञापन


दरअसल, अरविंद केजरीवाल से पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा, किसी को पता नहीं है। डिप्टी सीएम कहते हैं कि सीएम चेहरा नहीं घोषित करेंगे। इस बार कमल पर चुनाव लड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अभी किसी भी दल ने अपना सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा व पंजाब में भाजपा व कांग्रेस ने अपने सीएम चेहरों का एलान नहीं किया है। आम आदमी पार्टी इनसे पहले पंजाब में अपना सीएम चेहरा घोषित कर देगी। 
विज्ञापन


योगी के कंधे पर पीएम मोदी का हाथ, फोटो के निकाले जा रहे ये मायने
अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं। योगी आदित्यनाथ ने इन फोटो को अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया। इन फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ के कंधों पर अपना हाथ रखा है। इससे साफ है कि योगी पर पीएम मोदी का हाथ मजबूती के साथ है। फोटो विपक्ष के साथ-साथ पार्टी नेताओं को भी संदेश देने वाली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाने की उठ रही मांग, केजरीवाल की चुप्पी
पंजाब में आप के कई नेता भगवंत मान को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग केजरीवाल के सामने उठा चुके हैं। केजरीवाल के हर दौरे पर भगवंत मान उनके साथ दिखाई देते हैं लेकिन केजरीवाल ने  भगवंत मान को सीएम चेहरा बनाने या न बनाने को लेकर कभी कोई बात नहीं कही। हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वालीं विधयाक रूपिंदर कौर रूबी ने सीएम चेहरे को लेकर मान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि अगर मान को सीएम चेहरा नहीं बनाया गया तो कई नेता पार्टी छोड़ देंगे। 

कांग्रेस नहीं बता रही अपना सीएम चेहरा: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली बार पंजाब में चुनाव चार फरवरी को थे। कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को एक हफ्ते पहले सीएम चेहरा घोषित किया था। इस बार कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी है लेकिन वह नहीं बता रही है कि नवजोत सिंह सिद्धू, सुखजिंदर सिंह रंधावा व चरणजीत सिंह चन्नी में किसको सीएम चेहरा बनाएगी। 


उत्तराखंड और गोवा का भी दिया उदाहरण
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा का सीएम चेहरा कौन होगा, इसके बारे में कुछ पता नहीं है। कांग्रेस हरीश रावत को या किसी और को सीएम चेहरा बनाएगी यह भी तय नहीं। गोवा में भाजपा का सीएम चेहरा नहीं घोषित है। वहां के मुख्यमंत्री रोजाना दिल्ली के चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह पंजाब में पार्टी का सीएम चेहरा अन्य दलों से पहले घोषित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed