फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal said aam adami party will not be part of Major alliance in Lok Sabha election

2019 लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी 'आप', नहीं बनेगी महागठबंधन का हिस्साः केजरीवाल

Fri, 10 Aug 2018 09:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतक (हरियाणा) Updated Fri, 10 Aug 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal said aam adami party will not be part of Major alliance in Lok Sabha election
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ आगामी लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बनने से पहले ही बिखरने लगा है। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रस्तावित महागठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। जो पार्टियां इस महागठबंधन में शामिल हो रही हैं, उनकी देश के विकास में कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन


रोहतक में केजरीवाल ने कहा कि 2019 में आप किसी भी गठबंधन का हिस्सा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव और लोकसभा की हर सीट पर चुनाव लड़ेगी।  केजरीवाल रोहतक में आप प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हरिद्वार से लाए गए जल से शिवालय में जलाभिषेक करने आए थे। यहां उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि लोग कांवड़ लेकर आते हैं, तो उनकी मुराद होती है।
विज्ञापन


कांवड़ लेकर आए आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जय हिंद की मुराद है कि हरियाणा में भाईचारा हो। विकास हो और सभी फले-फूलें। चार साल पहले हरियाणा में सरकार बनी और इसके चार माह बाद दिल्ली में बनी। दिल्ली के विकास की कहानी आज पूरी दुनिया को पता है। दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं, मैं आधे राज्य का चौथाई मुख्यमंत्री हूं। मेरे सामने दिक्कतें पैदा कीं। अड़चनें लगाईं, फिर भी विकास किया। खासतौर से शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य व पानी के क्षेत्र में। कहा कि सरकारी स्कूलों की कायापलट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं हरियाणा के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या विकास हुआ? स्कूल अच्छे हुए, नहीं। विकास अच्छा हुआ, नहीं। बिजली सस्ती हुई, नहीं बल्कि महंगी हो गई। पानी आता है नहीं, तो फिर किस क्षेत्र में विकास हुआ। दिल्ली के विकास को देखने के लिए यूएन सेक्रेटरी व नोर्वे के प्रधानमंत्री समेत छह लोग छह सितंबर को आ रहे हैं, जो गली-मोहल्लों में जाएंगे। हमें तो राजनीति नहीं करनी आती जनता का काम करना आता है। 


हम खट्टर को मुफ्त में सिखाएंगे विकास कराना
केजरीवाल ने कहा कि या तो हरियाणा के मुख्यमंत्री को काम कराना नहीं आता या नीयत नहीं। यदि काम करना नहीं आता है, तो हम मुफ्त में सिखाने को तैयार हैं। खट्टर साहब हमसे सीखकर एक साल काम कर लें ताकि जनता दोबारा जिता दे। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से रोहतक में शहीद हुए दारोगा व अंबाला के शहीद फौजी के परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed