फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal's rally in Punjab tomorrow

पंजाब में केजरीवाल की रैली आज, संजय सिंह का बड़ा एलान- अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

Sun, 20 Jan 2019 09:13 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal's rally in Punjab tomorrow
आप प्रवक्ता संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। इस चुनाव में किसी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संजय सिंह शनिवार को लुधियाना की अदालत में पेशी पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रविवार को बरनाला में होने जा रही अरविंद केजरीवाल की रैली से पार्टी मजबूती के साथ ऊपर आएगी। 

विज्ञापन


पंजाब में दो साल से ज्यादा राज कर चुकी कांग्रेस सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। इसलिए पब्लिक के पास आप के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पार्टी को छोड़ कर जा चुके नेताओं पर संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी को ही नुकसान नहीं पहुंचाया है, बल्कि पंजाब की जनता के साथ भी धोखा किया है। 
विज्ञापन


बंगाल की रैली मोदी सरकार के खिलाफ होगी अहम 
संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने काला धन वापस लाने जैसे सब्जबाग जनता को दिखाए थे। हर खाते में 15 लाख रुपये आने की जगह आम जनता के पास जितने पैसे थे, सरकार ने नोटबंदी कर वह भी जमा करवा लिए। जनता का पैसा विजय माल्या जैसे लोग लेकर विदेशों में फरार हो चुके है। बंगाल में आज हुई रैली मोदी सरकार के खिलाफ एक अभियान की शुरुआत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खैरा ने लगाए आरोप

Arvind Kejriwal's rally in Punjab tomorrow
सुखपाल खैरा

आप का वजूद पंजाब में खत्म हो चुका है। जनता के साथ आप नेताओं ने धोखा किया है, पहले मजीठिया को नशा तस्कर बोलते रहे, बाद में खुद माफी मांगने के लिए घुटने टेक दिए। आप को खत्म करने के आरोप मुझ पर लगते है। बता दूं कि केजरीवाल सबसे बड़े तानाशाह है।

प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, डॉ. धर्मवीर गांधी, सुच्चा सिंह छोटेपुर और घुग्गी ने पार्टी क्यों छोड़ी, हर कोई जानता है। अब दाखा विधायक एचएस फूलका को पार्टी छोड़ने के लिए क्या मैंने प्रेरित किया है। आप का झाड़ू बिखर चुका है, अब इसमें कुछ नहीं होगा। -सुखपाल सिंह खैरा, प्रधान, पंजाब एकता पार्टी

आम आदमी पार्टी का अब कुछ नहीं हो सकता है। केजरीवाल ने अपने फायदे के लिए पार्टी संविधान में बदलाव किया सिर्फ अपना कब्जा जमाए रखने के लिए। वो खुद तो कहते है कि जिन को पदों की चाह है, वो पार्टी छोड़ दें। लेकिन खुद पार्टी प्रधान भी है और सीएम भी है। दूसरों को उपदेश देने की जगह खुद भी उस पर अमल करें। पंजाब की जनता इनकी नीति समझ चुकी है। अब इस पार्टी का कुछ नहीं होगा। -सुच्चा सिंह छोटेपुर, प्रधान, अपना पंजाब पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed