{"_id":"615462398ebc3e041e6fdf3f","slug":"arvind-kejriwal-reached-chandigarh-on-a-two-day-tour-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली सीएम का पंजाब दौरा: सिद्धू के पक्ष में आए केजरीवाल, दागी मंत्रियों व अधिकारियों को हटाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली सीएम का पंजाब दौरा: सिद्धू के पक्ष में आए केजरीवाल, दागी मंत्रियों व अधिकारियों को हटाने की उठाई मांग
Wed, 29 Sep 2021 06:45 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 29 Sep 2021 06:45 PM IST
सार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पहले दिन वे चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पांच मांगें कर दी।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : @ArvindKejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से नाराज चल रहे कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पक्ष में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उतर आए। केजरीवाल ने सिद्धू के पक्ष में बोलते हुए कहा कि चन्नी को दागी मंत्रियों और अफसरों को हटाकर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के सामने पांच बड़ी मांगे भी रखीं।
विज्ञापन
पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को चंडीगढ़ पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों की मांगों पर चन्नी सरकार को काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री को बरगाड़ी कांड के दोषियों को सजा दिलाकर इसकी शुरूआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुंवर विजय प्रताप की रिपोर्ट में इस कांड के आरोपियों के नाम दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास काम करने के लिए अभी पर्याप्त समय है। दिल्ली में जब 49 दिन की सरकार थी तब वहां पर बिजली के रेट आधे कर दिए गए थे। चन्नी को भी कैप्टन के अधूरे कामों को पूरा कर एक मिसाल कायम करनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: इन उपभोक्ताओं का सारा बिल किया माफ, कनेक्शन कटा तो बिना फीस जोड़ने का आदेश
विज्ञापन
इन मुद्दों पर भी फोकस करें चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सलाह देते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जो काम अधूरे छोड़ गए हैं पहले उनको पूरा करना चाहिए। कैप्टन ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। कैप्टन ने कहा था कि यदि रोजगार नहीं दे पाया तो युवाओं को रोजगार भत्ता दूंगा लेकिन अभी भी यह काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसके अलावा चन्नी को निजी बिजली खरीद समझौतों को भी रद्द करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- इनसाइड स्टोरी: आलाकमान पर दबाव डालने का सिद्धू का अंतिम पैंतरा, कैप्टन के इस्तीफे तक थी 'गुरु' की अहमियत
आप देगी स्थायी मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप ही ऐसी पार्टी है जो स्थायी मुख्यमंत्री दे सकती है। कांग्रेस या अन्य राजनीतिक दल के नेता सिर्फ कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त हैं, राज्य के जो हालात हैं उन्हे आप ही सही कर सकती है।