{"_id":"5880aadb4f1c1b701befdf7f","slug":"arvind-kejriwal-rally-in-firozpur-for-punjab-assembly-election-2017-campaigning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का बड़ा दावा, बादल और कैप्टन के फ्रेंडली मैच को हराना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का बड़ा दावा, बादल और कैप्टन के फ्रेंडली मैच को हराना है
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Thu, 19 Jan 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह जो फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं, उसे हराकर रहूंगा। इस बार चुनाव में दोनों को हराना बेहद जरूरी है, तभी पंजाब खुशहाल बन सकता है। कैप्टन और बादल ने पंजाब को खूब लूटा है। अकाली-भाजपा गठजोड़ ने पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाया है। पंजाब में आप की सरकार बनने पर 15 अप्रैल तक मजीठिया जेल में होगा।
ये बातें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीरवार को फिरोजपुर शहर में आयोजित रैली के दौरान कहीं। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बच्चा-बच्चा कैप्टन और बादल के बीच हुई सेटिंग को जानता है, इसीलिए दोनों पांच-पांच साल पंजाब में राज कर पंजाब को लूट रहे हैं। कैप्टन ने पंजाब को लूट कर विदेशों में पैसा जमा किया है। बादल ने पंजाब में रेत, बजरी, केबल, शराब के ठेकों पर अपना कब्जा कर लूट मचाई हुई है।
मौजूदा समय में पंजाब में सबसे अधिक महंगी बिजली है। पंजाब से जो फैक्ट्रियां व उद्योग बाहर गए हैं, उन्हें दोबारा लाया जाएगा। पंजाब में 25 लाख नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। पंजाब में जो फैक्ट्री व उद्योग लगेगी उनमें पंजाब के अस्सी फीसदी नौजवानों को नौकरियां दी जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने दस साल में जितने झूठे पर्चे दर्ज किए हैं आप की सरकार आने पर रद्द किए जाएंगे। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।

केजरीवाल की रैली रोड पर, छह घंटे रहा यातायात प्रभावित
अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल की रैली फिरोजपुर शहर के माल रोड पर की गई। इस कारण यातायात लगभग छह घंटे तक प्रभावित हुआ। सड़क के बीचोबीच रैली होने से क्षेत्र के लोगों को गुजरने में काफी परेशानी हुई। रोड पर रैली करने पर जिला प्रशासन ने कोई हस्तक्षेप तक नहीं किया।
केजरीवाल का विरोध कर रही टीम को पुलिस ने पकड़ा
दिल्ली से पंजाब में केजरीवाल की पोल खोलने आई टीम के सदस्य फिरोजपुर शहर में केजरीवाल की रैली में पहुंच नारेबाजी करने लगे तो पुलिस ने सभी सदस्यों को काबू कर एक वाहन में बैठा दिया और थाने ले गई। उक्त टीम पिछले कई दिन से फिरोजपुर, जलालाबाद व अन्य विधानसभा हलकों में विरोध कर रही है।