{"_id":"57d8df894f1c1bbf24d477a6","slug":"arvind-kejriwal-punjab-assembly-election-sukhpal-khaira-aam-aadmi-party-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल नहीं लड़ेंगे पंजाब में चुनाव, न ही सीएम कैंडिडेट: आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल नहीं लड़ेंगे पंजाब में चुनाव, न ही सीएम कैंडिडेट: आप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Sep 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सुखपाल खैरा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सीएम प्रकाश सिंह बादल की आशंकाओं को खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि ये दोनों गलत प्रचार कर रहे हैं। पार्टी का सीएम पंजाब का ही होगा। खैरा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल न तो पंजाब में चुनाव लड़ेंगे और न ही वह सीएम कैंडिडेट हैं। खैरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अकाली दल आपस में मिले हुए हैं। न तो अकाली दल कैप्टन के खिलाफ चुनाव लड़ता है और न ही कांग्रेस बादल के खिलाफ।
ये दोनों एक-दूसरे को चुनाव जिताने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने मान लिया है कि पंजाब में आप की सरकार बन रही है, तभी वह कह रहे हैं कि गैर पंजाबी को सीएम नहीं बनने देंगे। इससे पहले हिम्मत शेरगिल ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि बाघापुराना में आप वर्कर पर हमले के मामले में पुलिस आरोपी को बचा रही है।
बाघापुराना में पार्टी का किसान मेनिफेस्टो रिलीज किया गया था। उसी रात अकाली पार्षद सतनाम सत्तू ने साथियों समेत आप वर्कर बरजिंदर खालसा पर हमला कर दिया था। पुलिस ने सत्तू को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन वे धाराएं नहीं लगाईं, जो लगाई जानी चाहिए थीं। न ही पुलिस ने उसका रिमांड मांगा। शेरगिल ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।