फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   arvind kejriwal, punjab assembly election, haryana election, aap, navin jaihind, haryana aap

केजरीवाल ने बताया, पंजाब चुनाव के बाद क्या होगा नया टारगेट?

Mon, 02 May 2016 02:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 May 2016 02:03 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal, punjab assembly election, haryana election, aap, navin jaihind, haryana aap
केजरीवाल
पंजाब फतेह की तैयारियों के बीच आप के राष्ट्रीय कन्वीनर और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपना नया टारगेट बताते हुए तैयारी के निर्देश दे दिए। हरियाणा से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मिले।
विज्ञापन


पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ हरियाणा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की और उनके साथ लंच भी किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी हरियाणा के कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा की जिम्मेदारी नवीन जयहिंद को सौंपी गई है, जिसे वे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। आम आदमी पार्टी साल 2017 में पंजाब में चुनाव लड़ने जा रही है। इसके बाद पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे आज से ही बदलाव की राजनीति की शुरुआत करें और हरियाणा में घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ें। प्रदेश में आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा पर बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दंगों के लिए हरियाणा में बीजेपी की सरकार के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी भी जिम्मेदार है। 

हरियाणा में चुनाव लड़कर नई राजनीति शुरू करेंगे

arvind kejriwal, punjab assembly election, haryana election, aap, navin jaihind, haryana aap
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चंडीगढ़ दौरा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हरियाणा के लोग बदलाव के प्रतीक हैं। चाहे अन्ना आंदोलन हो या दिल्ली का चुनाव, हरियाणा के लोगों ने हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है, इसलिए जब आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव लड़ेगी तो हरियाणा के लोग पुरानी परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को हटाकर नई राजनीति की शुरुआत करेंगे।

इस मौके पर हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति को उखाड़ फेंकेगी। इसके लिए प्रदेश के हर कार्यकर्ता को जी-जान से मेहनत करनी होगी। नवीन जयहिंद ने कहा कि पार्टी जल्द ही प्रदेश में संगठन पर दोबारा से काम करेगी और पूरे प्रदेश में नये स्तर से नया संगठन बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो जातिवाद का प्रदेश में जहर घोला है, इस जहर को मिटाने के लिए आम आदमी पार्टी बड़े स्तर पर मुहिम चलाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed