{"_id":"586e63374f1c1bb61e158cb3","slug":"arvind-kejriwal-in-fatehgarh-sahib-talk-on-aap-menifesto","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा, बोले- 4 दिन में आएगा मैनीफेस्टो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने फतेहगढ़ साहिब में टेका माथा, बोले- 4 दिन में आएगा मैनीफेस्टो
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब(पंजाब)
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल फतेहगढ़ साहिब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने वीरवार शाम को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि वह गुरु घर से कोई सियासी बात नहीं करेंगे।
गुरुद्वारा साहिब के बाहर उन्होंने कहा कि जल्द ही वह पार्टी के रहते उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेंगे और तीन-चार दिनों में आप का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ में अखंड कीर्तनी जत्थों द्वारा बैठक किए जाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनका खाना अच्छा था। इस मौके पर उनके साथ आप उम्मीदवार लखवीर सिंह राय व बस्सी पठाना के उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा भी मौजूद थे।
वहीं गोबिंदगढ़ स्टील चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मनमोहन सिंह मांगट वीरवार शाम को चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह के दौरान केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर उनके साथ हलका अमलोह के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह भट्टी, ईश्वर सिंह, प्रदीप भल्ला, सोनू मैहो आदि भी मौजूद थे।