फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arvind Kejriwal claims to be in touch with 25 Congress MLAs

केजरीवाल का बड़ा दावा: कांग्रेस के 25 विधायक हमारे संपर्क में, मगर उनका कचरा हमें नहीं लेना

Tue, 23 Nov 2021 02:30 PM IST
ajay kumar अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 02:30 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब के अमृतसर में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 25 विधायक आम आदमी पार्टी में आना चाहते हैं। वह हमारे संपर्क में हैं लेकिन कांग्रेस के कचरे को नहीं लेना है। केजरीवाल ने यह बात आप के दो विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के जवाब में कही। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal claims to be in touch with 25 Congress MLAs
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में आप के नेता लगातार पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में अरविंद केजरीवाल सीएम का चेहरा नहीं होंगे। केजरीवाल ने कहा कि टिकट न मिलने पर नेता नाराज हो जाते हैं। यह हर पार्टी में होता है। नाराज लोगों को मनाने की कोशिश की जाती है। कुछ लोग मान जाते हैं और कुछ लोग दूसरी पार्टी में शामिल हो जाते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के भी बहुत सारे लोग हमारे संपर्क में हैं। हम उनका कचरा लेना नहीं चाहते हैं। अगर हम उनका कचरा लेना शुरू कर दे तो आज शाम तक 25 कांग्रेस के विधायक हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। हमारे दो विधायक कांग्रेस में गए हैं। कांग्रेस के 25 विधायक और दो-तीन सांसद हमारे संपर्क हैं। वह आम आदमी पार्टी में आना चाहते हैं लेकिन हम यह गंदी राजनीति नहीं करना चाहते हैं। 

विज्ञापन

लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने में क्या आपत्ति
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के नेता मुफ्तखोरी और माफिया राज में लगे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो वह नेताओं की मुफ्तखोरी और माफिया राज को जड़ से खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री और विधायकों को सरकार की तरफ से 4,000 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकते हैं तो देश की जनता को 300 यूनिट मुफ्त देने में क्या आपत्ति है। 

1000 रुपये देने से मुफ्तखोर नहीं बन जाएंगी महिलाएं
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वह 1000 रुपये महीने पंजाब की माताओं-बहनों को देते हैं तो इससे वह मुफ्तखोर नहीं बन जाएंगी। यह बात उन्होंने एक पत्रकार की तरफ से पूछे गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि उन्हें मुफ्तखोरी जैसे शब्द पर कड़ा ऐतराज है। वह अपनी बहन-बेटियों और माताओं को मुफ्तखोर नहीं बनाना चाहते। विदेश में इसे सोशल सिक्योरिटी का नाम दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed