फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   arvind kejriwal 21 rallies in 10 days in punjab for punjab assembly election campaigning

10 दिनों में 21 रैलियां करेंगे अरविंद केजरीवाल, जानिए कहां और क्यों?

Fri, 18 Nov 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Nov 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal 21 rallies in 10 days in punjab for punjab assembly election campaigning
अरविंद केजरीवाल अमृतसर गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन में 21 रैलियां करेंगे। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने अब खुद पंजाब में डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी ली है।
विज्ञापन


केजरीवाल प्रदेश में दस दिनों के अंदर ताबड़तोड़ 21 रैलियां करेंगे। इन रैलियों के जरिए पंजाब के काफी विधानसभा हलकों को कवर किया जाएगा। आप के केंद्रीय नेतृत्व ने केजरीवाल का दौरा फाइनल कर दिया है। वह बीस से तीस नवंबर केबीच पंजाब में 21 रैलियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


आप के सूबा कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने बताया कि रैलियों का आगाज डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के गढ़ जलालाबाद से होगा। रैलियों के दौरान वह पंजाब के ज्वलंत मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

घुग्गी ने बताया रैलियों का मकसद

arvind kejriwal 21 rallies in 10 days in punjab for punjab assembly election campaigning
पंजाब के दौरे के दौरान लुधियाना में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
घुग्गी ने कहा कि रैलियों का मकसद अकाली-भाजपा सरकार की लोक विरोधी नीतियों और कांग्रेस की भद्दी चालों के बारे में लोगों को जागरूक करना है। घुग्गी ने कहा कि रैलियों को लेकर आप की सूबा लीडरशिप ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पार्टी नेताओं के अलावा वॉलंटियरों और समर्थकों में केजरीवाल की रैलियों को लेकर काफी उत्साह है। रैलियों के दौरान पंजाब के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। केजरीवाल फिरोजपुर, बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर, पटियाला, आनंदपुर साहिब, होशियारपुर, जालंधर, खडूर साहिब, अमृतसर व गुरदासपुर लोक सभा हलकों में रैलियां करेंगे।

पिछले कुछ माह में हुए घटनाक्रम के चलते पार्टी का ग्राफ लगातार गिर रहा है। पहले मंडियों में आप के धरने को रिस्पॉन्स नहीं मिला। उसके बाद पानी के मुद्दे पर गांव कपूरी में धरने का रिस्पॉन्स भी बिल्कुल फीका रहा। इसे देखते हुए पार्टी ने अब केजरीवाल के जरिए पूरी ताकत झोंकने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed