{"_id":"62344697dc469eeae0086cfa0552f9e1","slug":"arun-jeitley-release-chief-minister-letter-says-bajwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली की चिट्ठी रिलीज करें सीएम: बाजवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली की चिट्ठी रिलीज करें सीएम: बाजवा
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Sep 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप बाजवा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को चुनौती दी है कि वह वित्तमंत्री अरुण जेटली की चिट्ठी रिलीज करें। पिछले महीने भेजी जिस चिट्ठी में जेटली ने स्पेशल पैकेज की मनाही की है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि बादल अब भी झूठ बोल रहे हैं कि केंद्र ने स्पेशल पैकेज के लिए मना नहीं किया। वह खुद प्रधानमंत्री से इस बारे में मिलेंगे। इस झूठ से पर्दा हटाने के लिए चिट्ठी का सामने आना जरूरी है। सीएम को नहीं भूलना चाहिए कि यूपीए ने लोगों को सूचना का अधिकार दिया है, वह किसी जानकारी को छिपा नहीं सकते।
विज्ञापन
बाजवा ने कहा कि चिट्ठी का काफी हिस्सा मीडिया में आने के बाद भी बादल लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिट्ठी में यह भी खुलासा हुआ है कि यूपीए कार्यकाल में पंजाब सरकार को ज्यादा फंड मिल रहे थे। इसलिए बादल पिछले दस साल के फाइनांस की पूरी जानकारी सार्वजनिक करें। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के दौरान राज्य सरकार को दिए स्पेशल टर्म लोन के बारे में भी स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन
जालंधर में हुए समागम में बादल ने पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल को श्रद्धांजलि देते हुए इसे राज्य के लिए बड़ा योगदान बताया था। अब सीएम माफ की गई किश्तों का जिक्र किए बगैर राज्य की सभी परेशानियों का कारण इस लोन को बता रहे हैं।