फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Article 370, Alert In Haryana By The Police

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटने के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट, कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा बढ़ी

Tue, 06 Aug 2019 12:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 06 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Article 370, Alert In Haryana By The Police
प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा पुलिस की ओर से संविधान के अनुच्छेद 370 पर केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य भर में अलर्ट जारी किया है, जिसके अंतर्गत जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा प्राप्त था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को राज्य में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों व अन्य जगहों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था करने व उनके घर वापस जाने के फैसले पर भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी तत्वों की ओर से शांति भंग करने की संभावना के मद्देनजर, पुलिस अधिकारियों को आवश्यक सावधानी बरतने और राज्य में किसी भी घटना या गैरकानूनी गतिविधि को रोकने के लिए सभी संभव संसाधन जुटाने के लिए निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


17 अगस्त तक भीड़भाड़ वाले व संवेदनशील इलाकों में पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के आदेश जारी किए गए हैं। विर्क ने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है ताकि कश्मीरी लोगों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें राज्य में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए किसी भी संभावित चुनौती से बचने के लिए कहा गया है। एडीजीपी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है। राज्यों को सोशल मीडिया पर झूठी व असत्य समाचार, अफवाहों और गलत संदेशों के प्रसार के खिलाफ सतर्कता बनाए रखने के लिए कहा गया है।

हरियाणा में कश्मीर के सभी व्यक्तियों की सुरक्षा बढ़ी

 हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सोवमार को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के निर्णय के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य के सभी मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।

इस संबंध में हरियाणा गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव नवराज संधू ने एडवाइजरी करते हुए राज्य में जम्मू एवं कश्मीर के सभी व्यक्तियों की सुरक्षा, विशेषकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में सामुदायिक सौहार्द बनाए रखने के सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गये हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed