{"_id":"57f4f31d4f1c1bcd4e270206","slug":"art-heritage-festival-chandigarh-by-department-of-cultural-affairs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4 दिन चंडीगढ़ में आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट, देखिए कब और क्या प्रोग्राम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 दिन चंडीगढ़ में आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट, देखिए कब और क्या प्रोग्राम?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 05 Oct 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल चंडीगढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में अगले चार दिन आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट की धूम मचने जा रही है। यूटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स द्वारा आठवें आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान क्लासिकल डांस, हास्य कवि सम्मेलन और नाटकों की धूम रहेगी। इसी माह थिएटर फेस्टिवल का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके अलावा 4 नवंबर से क्राफ्ट मेला आयोजित किया जाएगा।
यूटी गेस्ट हाउस में मंगलवार को एक प्रेसवार्ता दौरान कल्चरल अफेयर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने 6 से 9 अक्तूबर तक चलने वाले आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल की जानकारी दी। इस अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सेक्रेटरी उमेश कांत, चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के सतीश कौशिक ने फेस्टिवल के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
फेस्टिवल आयोजन में हरियाणा सरकार का भी अहम योगदान रहेगा। फेस्टिवल का उद्घाटन ली कार्बूजिए की जन्म दिवस पर छह अक्तूबर को कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सुबह 11 बजे यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर केक काटकर करेंगे।

कैपिटल कॉम्प्लेक्स की वेबसाइट भी होगी लांच
आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल चंडीगढ़
डायरेक्टर ने बताया कि इस अवसर पर कैपिटल कॉम्प्लेक्स की वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इस वेबसाइट में चंडीगढ़ के आर्किटेक्चर के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा आठ अक्तूबर को पंजाब कला भवन के रंधावा आडिटोरियम में हास्य कवि सम्मेलन होगा। जिसमें हिंदी, ऊर्दू, पंजाबी हरियाणवी कवि शामिल होंगे।
यह रहेगा शेड्यूल
6 अक्तूबर
सुबह 6:30 बजे रोज गार्डन से गवर्नमेंट म्यूजियम होते हुए कैपिटल कॉम्प्लेक्स तक हेरिटेज वॉक।
सुबह 8 बजे से रात 10:30 बजे तक: रॉक गार्डन से कैपिटल ट्रैजर हंट एक्टिीविटी
सुबह 10:30 बजे: ओपन हैंड चंडीगढ़ में आर्ट इंस्टालेशन वर्कशाप
सुबह 11 बजे: ली कार्बूजिए को जन्मदिवस पर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में केक कटिंग सेरेमनी
शाम 5:30 बजे : ओपन हैंड रॉक बैंड परफॉर्मेंस
शाम 6:30 बजे: सेक्टर 12 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में आर्किटेक्ट करन ग्रोवर द्वारा ली कार्बूजिए मेमोरियल लेक्चर

7 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक ये शेड्यूल
आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल चंडीगढ़
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक : ओपन हैंड चंडीगढ़ में आर्ट इंस्टालेशन वर्कशॉप
शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक: सेक्टर 17 प्लाजा में विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य
शाम 6:30 बजे : टैगोर थिएटर में मंजरी चतुर्वेदी द्वारा क्लासिकल डांस की प्रस्तुति
8 अक्तूबर
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक : ओपन हैंड चंडीगढ़ में आर्ट इंस्टालेशन वर्कशॉप।

अपराह्न 3 बजे : पंजाब कला भवन में हास्य कवि सम्मेलन।
शाम 6:30 बजे : टैगोर थिएटर में कॉमेडी प्ले ताक झांक।
9 अक्तूबर

शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक: सेक्टर 17 प्लाजा में सूफी एंड फोक सिंगिंग ।
शाम 4 बजे : सेक्टर 16 जीएमएसएच में वाल पेंटिंग म्यूरल को शो केस किया जाएगा।

थिएटर फेस्टिवल के टिकट 300 और 500 रुपये के
आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल चंडीगढ़
डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स द्वारा अक्तूबर माह में तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें ट्राइसिटी के आर्टिस्टों को परफार्म करने का मौका मिलेगा। तीनों नाटकों का मंचन टैगोर थिएटर में शाम 6:30 बजे होगा। नाटक के लिए 300 और 500 रुपये के टिकट रखे गए हैं। ये टिकट टैगोर थिएटर, टूरिज्म डिपार्टमेंट, सेक्टर 17 और एलांते माल से खरीदे जा सकते हैं।
यह रहेगा शेड्यूल
16 अक्तूबर को नवीन बावा द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक ‘बाप का बाप’ का मंचन होगा।
20 अक्तूबर को डायरेक्टर, राइटर, सिंगर और एक्टर शेखर सेन द्वारा निर्देशित नाटक ‘साहब’ का मंचन होगा।
23 अक्तूबर को रामेश तलवार द्वारा निर्देशित नाटक ‘कैफी और मैं’ का मंचन होगा। इसमें शबाना आजमी, जावेद अख्तर और जसविंदर सिंह जैसे नामी कलाकार परफार्म करेंगे।
राजस्थानी थीम पर क्राफ्ट मेला
कल्चरल अफेयर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि इस वर्ष क्राफ्ट मेला 4 नवंबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेगा। मेले की थीम राजस्थानी होगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस मेले को चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले की बजाए इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला बनाना है। इसमें नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश और थाइलैंड के कलाकार शिरकत करेंगे।