फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   art & heritage festival chandigarh by department of cultural affairs

4 दिन चंडीगढ़ में आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट, देखिए कब और क्या प्रोग्राम?

Wed, 05 Oct 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Oct 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
art & heritage festival chandigarh by department of cultural affairs
आर्ट एंड हेरिटेज फे​स्टिवल चंडीगढ़
चंडीगढ़ में अगले चार दिन आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट की धूम मचने जा रही है। यूटी एडमिनिस्ट्रेशन के डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स द्वारा आठवें आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान क्लासिकल डांस, हास्य कवि सम्मेलन और नाटकों की धूम रहेगी। इसी माह थिएटर फेस्टिवल का आयोजन भी किया जा रहा है। इसके अलावा 4 नवंबर से क्राफ्ट मेला आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


यूटी गेस्ट हाउस में मंगलवार को एक प्रेसवार्ता दौरान कल्चरल अफेयर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने 6 से 9 अक्तूबर तक चलने वाले आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल की जानकारी दी। इस अवसर पर चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी के सेक्रेटरी उमेश कांत, चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा और चंडीगढ़ साहित्य अकादमी के सतीश कौशिक ने फेस्टिवल के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


फेस्टिवल आयोजन में हरियाणा सरकार का भी अहम योगदान रहेगा। फेस्टिवल का उद्घाटन ली कार्बूजिए की जन्म दिवस पर छह अक्तूबर को कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सुबह 11 बजे यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर केक काटकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैपिटल कॉम्प्लेक्स की वेबसाइट भी होगी लांच

art & heritage festival chandigarh by department of cultural affairs
आर्ट एंड हेरिटेज फे​स्टिवल चंडीगढ़
डायरेक्टर ने बताया कि इस अवसर पर कैपिटल कॉम्प्लेक्स की वेबसाइट भी लांच की जाएगी। इस वेबसाइट में चंडीगढ़ के आर्किटेक्चर के  बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा आठ अक्तूबर को पंजाब कला भवन के रंधावा आडिटोरियम में हास्य कवि सम्मेलन होगा। जिसमें हिंदी, ऊर्दू, पंजाबी हरियाणवी कवि शामिल होंगे।

यह रहेगा शेड्यूल
6 अक्तूबर
सुबह 6:30 बजे रोज गार्डन से गवर्नमेंट म्यूजियम होते हुए कैपिटल कॉम्प्लेक्स तक हेरिटेज वॉक।
सुबह 8 बजे से रात 10:30 बजे तक: रॉक गार्डन से कैपिटल ट्रैजर हंट एक्टिीविटी
सुबह 10:30 बजे: ओपन हैंड चंडीगढ़ में आर्ट इंस्टालेशन वर्कशाप
सुबह 11 बजे: ली कार्बूजिए को जन्मदिवस पर कैपिटल कॉम्प्लेक्स में केक कटिंग सेरेमनी
शाम 5:30 बजे : ओपन हैंड रॉक बैंड परफॉर्मेंस
शाम 6:30 बजे:  सेक्टर 12 स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में आर्किटेक्ट करन ग्रोवर द्वारा ली कार्बूजिए मेमोरियल लेक्चर

7 अक्तूबर से 9 अक्तूबर तक ये शेड्यूल

art & heritage festival chandigarh by department of cultural affairs
आर्ट एंड हेरिटेज फे​स्टिवल चंडीगढ़
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक : ओपन हैंड चंडीगढ़ में आर्ट इंस्टालेशन वर्कशॉप
शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक: सेक्टर 17 प्लाजा में विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य
शाम 6:30 बजे : टैगोर थिएटर में मंजरी चतुर्वेदी द्वारा क्लासिकल डांस की प्रस्तुति

8 अक्तूबर
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक : ओपन हैंड चंडीगढ़ में आर्ट इंस्टालेशन वर्कशॉप।
शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक: सेक्टर 17 प्लाजा में विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा लोक नृत्य
अपराह्न 3 बजे : पंजाब कला भवन में हास्य कवि सम्मेलन।
शाम 6:30 बजे : टैगोर थिएटर में कॉमेडी प्ले ताक झांक।

9 अक्तूबर
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक : ओपन हैंड चंडीगढ़ में आर्ट इंस्टालेशन वर्कशॉप।
शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक: सेक्टर 17 प्लाजा में सूफी एंड फोक सिंगिंग ।
शाम 4 बजे : सेक्टर 16 जीएमएसएच में वाल पेंटिंग म्यूरल को शो केस किया जाएगा।

 

थिएटर फेस्टिवल के टिकट 300 और 500 रुपये के

art & heritage festival chandigarh by department of cultural affairs
आर्ट एंड हेरिटेज फे​स्टिवल चंडीगढ़
डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स द्वारा अक्तूबर माह में तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। इसमें ट्राइसिटी के आर्टिस्टों को परफार्म करने का मौका मिलेगा। तीनों नाटकों का मंचन टैगोर थिएटर में शाम 6:30 बजे होगा। नाटक के लिए 300 और 500 रुपये के टिकट रखे गए हैं। ये टिकट टैगोर थिएटर, टूरिज्म डिपार्टमेंट, सेक्टर 17 और एलांते माल से खरीदे जा सकते हैं।

यह रहेगा शेड्यूल
16 अक्तूबर को नवीन बावा द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक ‘बाप का बाप’ का मंचन होगा।
20 अक्तूबर को डायरेक्टर, राइटर, सिंगर और एक्टर शेखर सेन द्वारा निर्देशित नाटक ‘साहब’ का मंचन होगा।
23 अक्तूबर को रामेश तलवार द्वारा निर्देशित नाटक ‘कैफी और मैं’ का मंचन होगा। इसमें शबाना आजमी, जावेद अख्तर और जसविंदर सिंह जैसे नामी कलाकार परफार्म करेंगे।

राजस्थानी थीम पर क्राफ्ट मेला
कल्चरल अफेयर्स के डायरेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि इस वर्ष क्राफ्ट मेला 4 नवंबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेगा। मेले की थीम राजस्थानी होगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य इस मेले को चंडीगढ़ क्राफ्ट मेले की बजाए इंटरनेशनल क्राफ्ट मेला बनाना है। इसमें नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, बांग्लादेश और थाइलैंड के कलाकार शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed