{"_id":"dfd7347cb177c00b5cf2fb78cc9d4e3a","slug":"art-gallery-seal-due-to-french-president-francios-hollande-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस राष्ट्रपति दौरा, चंडीगढ़ म्यूजियम सील, एंट्री बिल्कुल बैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रांस राष्ट्रपति दौरा, चंडीगढ़ म्यूजियम सील, एंट्री बिल्कुल बैन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jan 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और पीएम नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे के चलते म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी को पूरी तरह सुबह से ही सील कर दिया गया है। यहां की पार्किगिं को भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
इससे शहर के लोगों और आने वाले पर्यटकों को यहां पर प्रवेश नहीं मिल पाया है। सेक्टर -10 में जहां पर म्यूजियम है वहां की रोड को पूरी तरह से एक किलोमीटर तक बैरीकेड्स लगाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं यहां साफ सफाई का काम भी दिनभर चलता रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से मोदी के दौरे को लेकर यहां पर दिनभर साफ सफाई कराई गई है।
यहां पर पेड़ों की पेटिंग और बोर्ड को रिकारपेटिंग किया गया है। यहां पर पर्दें भी लगाए गए हैं। यहां पर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा है।
वीकएंड पर ज्यादा होती है भीड़
सेक्टर-10 स्थित गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भीड़ अधिक होती है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यहां पर आने वाले लोगों को पुलिस ने रोक दिया है।
विज्ञापन
सेक्टर - 46 के रहने वाले तरमिंदर सिंह ने बताया कि वह यहां पर हर शनिवार को घूमने आते हैं। लेकिन आज उन्हें यहां पर रोक दिया गया है। वहीं गवर्नमेंट म्यूजियम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।