{"_id":"67ec52a3c155c5ec70047c25","slug":"art-exhibition-inaugurated-120-artists-participated-chandigarh-news-c-16-pkl1043-672666-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कला प्रदर्शनी का शुभारंभ, 120 कलाकारों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कला प्रदर्शनी का शुभारंभ, 120 कलाकारों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी में मंगलवार को कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। यह आयोजन द क्रिएटर्स ग्रुप ऑफ पेंटर्स, स्कल्पचर्स प्रिंट मेकर और एप्लाइड आर्टिस्ट की ओर से हुआ। इस प्रदर्शनी में 120 कलाकारों के काम की प्रदर्शनी लगाई गई है। संस्था के प्रधान रविंदर शर्मा और सचिव दलविंदर शर्मा ने बताया कि यह संस्था वर्ष 1980 से काम कर रही है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से कला को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि कला समाज को जोड़ सकती है। यदि आप अच्छी चीजें देखेंगे तो मन में अच्छा विचार आएगा। हर आदमी मीठास लेकर जीवन में आगे बढ़ता है।
रविंदर शर्मा ने अपनी पेंटिंग में दिखाया कि एक बच्ची मोर के बच्चे को हाथ में लिए है। उसके साथ अन्य मोर भी काफी खुश हो रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि प्रकृति और युवा पीढ़ी एक-दूसरे से आगे बढ़ रही है। प्रेम कभी खत्म नहीं होता। मोर के बच्चे को सभी प्यार करते हैं। ऐसा पेटिंग में दिखाया है। दलविंदर सिंह ने अपनी पेंटिंग में बीज की उत्पत्ति दिखाई है। यह प्रदर्शनी 4 अप्रैल तक चलेगी। सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक देखा जा सकता है।