{"_id":"3ea5fb0053b629be8bf16defea1a6fe9","slug":"art-and-heritahe-fest-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से लिजिए, आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट का मजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से लिजिए, आर्ट एंड हेरिटेज फेस्ट का मजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 02 Dec 2015 08:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में कल से सातवां आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल शुरू होने जा रहा है। यह 7 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस फेस्ट में कला-संस्कृति और साहित्य से जुड़े विख्यात कलाकार जुटेंगे।
विज्ञापन
पहली बार फेस्ट को केवल एक ही जगह सीमित न कर शहर के अलग-अलग हिस्से में परफॉर्मेंस होगी। टैगोर थिएटर, सेक्टर-17 प्लाजा और कैपिटल कांप्लेक्स सहित कई अन्य जगह यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
सेक्रेटरी होम कम कल्चरल अफेयर्स अनुराग अग्रवाल ने बताया कि फेस्ट में नाटक, क्लासिकल डांस, फोक डांस और पेंटिंग जैसी विधाओं का आयोजन होगा। तीन दिसंबर शाम को छह बजे टैगोर थिएटर से फेस्ट की शुरुआत होगी। इसमें एडवाइजर विजय कुमार देव मुख्य अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन
डायरेक्टर कल्चर अफेयर्स जितेंद्र यादव ने कहा कि पंजाब नाइट, कॉमेडी तो सब अपने बच्चों को दिखाते हैं। लेकिन इस फेस्ट में अपनी विरासत को जानने का मौका मिलेगा। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में आएं।
पूरे फेस्ट में एंट्री निशुल्क रहेगी। पहले दिन देश के छह डांस फोर्म्स प्रस्तुत किए जाएंगे। दूसरे दिन विवेकानंद पर मोनो एक्ट म्यूजिकल प्ले, तीसरे दिन मुशायरे और लावणी फोक डांस, चौथे दिन मास्टर सलीम सुरों का जादू बिखेरेंगे। अंतिम दिन कथक डांसर अनु सिन्हा अपनी परफॉर्मेंस देंगी। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम फेस्ट के दौरान होंगे।