फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrested with five kilograms of heroin and two pistols.

Chandigarh News: पांच किलो हेरोइन और दो पिस्तौल सहित गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Arrested with five kilograms of heroin and two pistols.
-ड्रोन से आई हेरोइन की खेप उठाने पहुंचा था तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

---
अमृतसर। देहाती पुलिस की स्पेशल सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच किलो हेरोइन और दो पिस्तौल सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो ग्लॉक पिस्तौल, दस कारतूस और एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी अमृतसर (देहाती) सोहेल मीर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामानंद बाग, गली नंबर तीन निवासी अजूल अरोड़ा के रूप में हुई है। स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि अजूल अरोड़ा अपनी कार में सवार होकर पाकिस्तान सीमा से सटे लोपोके क्षेत्र में ड्रोन के जरिये आई हेरोइन की खेप उठाने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी की और आरोपी को कार समेत काबू कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मौके से पांच किलो हेरोइन बरामद की। साथ ही दो ग्लॉक पिस्तौल और दस जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नशीली खेप कुछ दिन पहले पाकिस्तानी तस्करों की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराई गई थी। आरोपी इस खेप को अपने कब्जे में लेकर आगे पने नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचाने की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी तस्करों के साथ संपर्क
अजूल अरोड़ा के पाकिस्तानी तस्करों के साथ सीधे संपर्क होने के भी सबूत मिले हैं। आरोपी के मोबाइल फोन से कई अहम जानकारियां बरामद हुई हैं, जिनके आधार पर पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। एसएसपी सोहेल मीर ने दावा किया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर के विभिन्न इलाकों में सर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article