फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrested the accused going to sell the soldier's precious cycle

सिपाही की कीमती साइकिल को बेचने जा रहा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 02:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Arrested the accused going to sell the soldier's precious cycle
चंडीगढ़। सेक्टर-39 से बीती सोमवार रात सिपाही की साइकिल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गन्ने के जूस की रेहड़ी लगाता है। आरोपी की पहचान गांव मलोया निवासी करन (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-39 स्थित पुलिस कांप्लेक्स निवासी सिपाही इंद्रजीत सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि सोमवार रात को किसी ने उनके घर के बाहर से उनकी साइकिल चुरा ली। साइकिल करीब 30 हजार रुपये की थी। इंद्रजीत ने बताया कि मंगलवार को जब उन्होंने ओएलक्स पर देखा तो एक व्यक्ति ने उनकी साइकिल को वहां बेचने के लिए डाल रखा था। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल सेक्टर-39 थाना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी जुलदान सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को सेक्टर-56 में नाका लगाकर साइकिल समेत दबोच लिया। आरोपी साइकिल को बेचने जा रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गन्ने के जूस की रेहड़ी लेकर इलाके में घूमता था और लोगों के घरों के बाहर खड़ी कीमती साइकिलों पर नजर रखता था। बाद में मौका देखकर साइकिल चोरी कर उसे पार्कों के आसपास खड़ी कर देता था और बाद में साइकिल को ले जाकर बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed