फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arrest warrant issued against sacked AIG absconding in drug smuggling case

Punjab: नशा तस्करी केस में फरार बर्खास्त AIG के खिलाफ वारंट जारी, परिवार भी गायब, घर में लटक रहा ताला

Fri, 05 May 2023 03:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 05 May 2023 03:53 AM IST
सार

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से एसआईटी द्वारा तैयार की गई नशा तस्करी संबंधी रिपोर्ट अप्रैल में पंजाब सरकार को भेजी गई थी। इसके बाद स्टडी कर सरकार ने राजजीत सिंह को बर्खास्त किया था।

विज्ञापन
Arrest warrant issued against sacked AIG absconding in drug smuggling case
राजजीत सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

करोड़ों रुपये के ड्रग तस्करी व भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में फरार बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नई रणनीति से काम शुरू किया है। एसटीएफ ने गुरुवार को मोहाली जिला अदालत से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अरेस्ट वारंट जारी करवाए हैं। 18 मई तक आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करना होगा। दूसरी तरफ राजजीत के परिजन भी भूमिगत हो गए हैं। घर पर ताला लगा है। 

विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से एसआईटी द्वारा तैयार की गई नशा तस्करी संबंधी रिपोर्ट अप्रैल में पंजाब सरकार को भेजी गई थी। इसके बाद स्टडी कर सरकार ने राजजीत सिंह को बर्खास्त किया था। साथ ही विजिलेंस व एसटीएफ को कार्रवाई का आदेश दिया था लेकिन सूत्रों की माने तो उसके बाद से एआईजी घर से फरार हो गया था। गुरुवार को विजिलेंस को सूचना मिली थी कि आरोपी कसौली में छिपा है। एसटीएफ ने कसौली में दबिश दी लेकिन वहां पर कोई सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन


वहीं, एसटीएफ की एक टीम ने दिल्ली में भी दबिश दी। वहां पर एसटीएफ को सफलता नहीं मिली। हालांकि आरोपी विदेश न भाग पाए, इसके लिए एसटीएफ ने लुकआउट सकुर्लर भी जारी करवाया है लेकिन राजजीत सिंह पकड़ में नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले जेल में बंद इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह पर 2017 में जो केस दर्ज हुआ था, उसमें राजजीत सिंह को नामजद किया गया था। साथ ही आय से अधिक संपत्ति का केस विजिलेंस ने दर्ज कर लिया था। विजिलेंस को उसकी आखिरी लोकेशन कुछ समय पहले दिल्ली में मिली थी। वहीं, घर से निकले हुए उसकी एक फोटो कैमरे में कैद हुई थी। इसमें उसके हाथ में दो बैग नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed