फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Around 47 percent of women will vote in Assembly

चारों विधानसभा क्षेत्रों में 47 प्रतिशत महिलाएं करेंगी मतदान

Mon, 29 Sep 2014 12:00 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 29 Sep 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 6 लाख 45 हजार 472 वोटर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में 47 फीसदी वोट महिलाओं के हैं। चुनाव में करीब 3 लाख 2 हजार 943 महिलाएंमत का प्रयोग करेंगी।

डीसी निखिल गजराज ने बताया कि कुरुक्षेत्र के लाडवा, शाहाबाद,  थानेसर व पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के मतदाता वोट का प्रयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि 27 सितंबर 2014 तक कुरुक्षेत्र विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 लाख 45 हजार 472 वोट हैं। इनमें से 3 लाख 2 हजार 943 महिलाएं शामिल हैं।

उनके अनुसार लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 65 हजार 885 वोट हैं। इनमें 77970 महिलाओं के और 668 वोट सर्विस इलेक्टर हैं।

शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 48 हजार 68 वोटों में से 67 हजार 188 महिला वोटर शामिल हैं, जबकि 661 सर्विस वोट हैं।

थानेसर विधानसभा क्षेत्र में कुल 1 लाख 70 हजार 438 वोटों में से 79 हजार 771 महिलाएं व 312 सर्विस वोट हैं। कुरुक्षेत्र के पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में कुल मत 1 लाख 61 हजार 81 में से 76 हजार 14 महिलाएं और 724 सर्विस वोट शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिला कुरुक्षेत्र की सभी विधानसभाओं में कुल 6 लाख 45 हजार 472 वोटों में से 3 लाख 2 हजार 943 वोट महिलाओं के शामिल हैं।

चारों विस क्षेत्रों में बनेंगे 691 पोलिंग स्टेशन
जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल गजराज ने बताया कि कुरुक्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 691 पोलिंग स्टेशन बनाए हैं।

इनमें से लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 185, शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में 159 व 1 सहायक पोलिंग स्टेशन, थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 161 व 11 सहायक पोलिंग स्टेशन तथा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 174 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


करीब 3 हजार अधिकारी व कर्मचारी होंगे बूथ पर
थानेसर, लाडवा, शाहाबाद व पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से करीब 3 हजार से भी ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी बूथों पर नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 उड़नदस्ते रखेंगे नजर
चारों विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना कराने और प्रत्येक चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने 12 उड़नदस्ते, 12 एसएसटी टीमें, 4 वीएसटी टीमें, 4 वीवीटी टीम व 4 लेखा संबंधी टीम गठित की हैं।


शिकायत के लिए 24 घंटे टोल फ्री नंबर
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निखिल गजराज ने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2014 के लिए थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद व लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या या किसी प्रकार की सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर की सुविधा भी शुरू की है।

सीटीएम कार्यालय में टोल फ्री नंबर 1800-180-1744 लगाया है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति इस शिकायत केंद्र के फोन नंबर 01744-220508 पर भी सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed