हरियाणा में करीब 450 अपराधियों के छिपे होने की आशंका, डीजीपी ने धरपकड़ के दिए आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। ऐसे में पड़ोसी राज्यों के अपराधियों ने पुलिस की परेशानियां और बढ़ा दी हैं। हरियाणा में इस समय करीब साढ़े चार सौ अपराधियों के छुपे होने की आशंका है। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। हरियाणा पुलिस के मुखिया डीजीपी मनोज यादव ने इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस को करीब साढ़े चार सौ अपराधियों की सूची सौंपी है, जो कि बेल पर हैं या भगोड़े हैं।
ऐसे में पुलिस ने दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय तेज कर दिया है। हिमाचल पुलिस की मांग है कि हरियाणा में नाके अधिक संख्या में हों। जिससे अपराधियों की सघन चेकिंग यहीं पर हो जाए। हिमाचल की सीमा में और अधिक सघन चेकिंग है।
इसके अलावा पुलिस ने सभी आईजी और पुलिस अधीक्षकों को अपने स्तर पर समन्वय बनाने के लिए कहा है। डीजीपी ने राज्य में सघन चेकिंग के आदेश दिए हैं। वे स्वयं भी कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी जिलों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
चुनाव के लिए 200 कंपनियां मांगी
पुलिस ने केंद्र सरकार से लोकसभा चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बल की 200 कंपनियां मांगी हैं। जिसमें से 65 कंपनियों के लिए हामी भरी गई है। तीन कंपनियां आ चुकी हैं। जो कि जिलों में स्थानीय पुलिस के साथ मार्च कर रही हैं। पांच कंपनियां कुछ दिन बाद आएंगी। बची हुई 57 कंपनियां चुनाव से पांच दिन पहले आएंगी।
चुनाव के मद्देनजर नशे और हथियार की धरपकड़ तेज
नशे और हथियारों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई है। हरियाणा में लाइसेंसी हथियार करीब 85 प्रतिशत जमा हो चुके हैं। जबकि नाजायज हथियार, चूरा पोस्त और कैश पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस लगातार नजर रख रही है।
बड़े गैंगस्टरों पर नकेल
वर्तमान में हरियाणा में चार पांच ही बड़े गैंग सक्रिय हैं। जिन पर पुलिस की नजर है। हरियाणा पुलिस की एसटीएफ पूरी तरह से मुस्तैद है। कुछ बड़े अपराधी मारे जा चुके हैं। बाकी की गिरफ्तारी का अभियान एसटीएफ ने तेज कर दिया है।
हमने नाकों पर लिस्ट सौंपी है। ऐसे अपराधियों को अरेस्ट किया जा रहा है। राज्य की सीमा के अलावा सभी स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। करीब 15 प्रतिशत भगोड़े हैं और 85 प्रतिशत बेल जंपर हैं। -मनोज यादव, डीजीपी हरियाणा