फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration will Impose More Restrictions to Prevent Corona 

कोरोना पर लगाम: चंडीगढ़ में बढ़ सकती हैं बंदिशें, मोहाली-पंचकूला की तर्ज पर बढ़ सकता है कर्फ्यू का समय 

Wed, 28 Apr 2021 02:40 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 28 Apr 2021 02:40 AM IST
सार

बदनौर ने कहा कि ट्राइसिटी में एक समान नियमों का होना जरूरी है। सिर्फ चंडीगढ़ में सख्ती बरतने से कुछ नहीं होने वाला है। यदि ऐसा नहीं होता है तो कोरोना के केस को रोक पाना आसान नहीं होगा और लोगों की परेशानी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Chandigarh Administration will Impose More Restrictions to Prevent Corona 
बैठक के बाद पार्टी नेताओं के साथ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना से हालात  बिगड़ रहे हैं। यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा है कि वर्तमान हालात को देखते हुए भारतीय सेना की मदद से पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल में 100 बेड का एक अस्पताल शुरू किया जाएगा। मंगलवार को कोरोना से बिगड़ते हालात पर राजनीतिक दलों के साथ बैठक के दौरान बदनौर ने यह बात कही। 

विज्ञापन


उन्होंने बैठक में संकेत दिए कि संक्रमण से बिगड़ते हालात पर चंडीगढ़ में भी पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर कुछ और बंदिशें लगाई जा सकती हैं। रात के कर्फ्यू का समय बढ़ाने के साथ-साथ बाजार को शाम छह बजे बंद कर धारा 144 भी लगाई जा सकती है। मोहाली में शाम 6 बजे से कर्फ्यू है, जबकि पंचकूला में शाम 6 बजे से बाजार बंद करने के निर्देश हैं। इस बारे में बुधवार को वार रूम की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन



बदनौर ने कहा कि ट्राइसिटी में एक समान नियमों का होना जरूरी है। सिर्फ चंडीगढ़ में सख्ती बरतने से कुछ नहीं होने वाला है। यदि ऐसा नहीं होता है तो कोरोना के केस को रोक पाना आसान नहीं होगा और लोगों की परेशानी बढ़ेगी। उन्होंने बताया है कि भारतीय सेना की मदद से पंजाब यूनिवर्सिटी में बनाए जाने वाले अस्पताल में कम गंभीर मरीजों को दाखिल किया जाएगा। पीजीआई के पास मरीजों का बोझ अधिक है। वहां पर चंडीगढ़ के मरीजों की संख्या तो कम है, लेकिन अन्य राज्यों के मरीज ज्यादा हैं। केंद्रीय संस्थान होने की वजह से यहां पर दूसरे राज्यों से आए मरीजों को दाखिल करने से नहीं रोक सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासक ने गिनाए तीन बड़े कारण जिससे फैला कोरोना 

  • पंजाब-हरियाणा के बजट सेशन हुए, जिसमें पंजाब-हरियाणा के कई लोग यहां पर आए। लगातार यहां पर धरने प्रदर्शन होते रहे हैं।
  • हाईकोर्ट के खुलते ही पंजाब-हरियाणा के कई लोग मामलों की सुनवाई के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।
  • अस्पतालों की ओपीडी खुली रही, जिसकी वजह से भी कोरोना का संक्रमण फैला।
एक मई से शुरू हो रहा टीकाकरण मुफ्त होगा या नहीं, फैसला जल्द
चंडीगढ़ में भी एक मई से 18 साल से ऊपर लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। इसमें लगने वाला टीका मुफ्त होगा या कोई शुल्क लगेगा, इस पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि अगले दो दिन में फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अदालत ने 2970 रेमडेसिविर के इंजेक्शन दे दिए हैं। अब ड्रग फार्मेसी की मंजूरी का इंतजार है, जिसके बाद इनका इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य राज्यों में ऑक्सीजन और बेड को लेकर मारामारी चल रही है, वैसी चंडीगढ़ में स्थिति बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने किसी अन्य राज्य का नाम नहीं लिया, लेकिन दिल्ली की तरफ इशारा जरूर किया। प्रशासक ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने कोरोना की जंग में अपना पूरा सहयोग देने की बात कही है।

सेना के अधिकारियों ने पीयू का दौरा किया, बोले, दो से तीन दिन में तैयार कर देंगे
यूटी प्रशासक के साथ बैठक के बाद भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के अधिकारियों ने पीयू का दौरा कर साइट का मुआयना किया। पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह व डायरेक्टर सिविल मिलिटरी अफेयर्स कर्नल जसदीप संधू ने बताया कि पीयू में सेना फील्ड अस्पताल बनाएगी। ऐसे अस्पताल युद्ध स्तर पर दो से तीन दिन में तैयार कर दिए जाते हैं। इस अस्पताल में दवाई, पैरामेडिकल स्टाफ, डॉक्टर व आक्सीजन की उपलब्धता सेना की ओर से मुहैया करवाई जाएगी। विशेष केस में कमांड हास्पिटल की सेवाएं ली जाएंगी। कर्नल जसदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने जगह देख ली है। अभी वहां पर आइसोलेशन सेंटर चल रहा है, जिसे कहीं और शिफ्ट करना होगा। कर्नल संधू ने कहा कि आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह के दिशा-निर्देश पर सेना के जवान कोरोना महामारी को हराने के लिए हर मोर्चे पर तैनात हैं। सेना लोगों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed