फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Army Jawan Arrested By Haryana Police

'विदेशी मैम' को सेना की खुफिया जानकारी भेज रहा था जवान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 12 Jul 2019 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Army Jawan Arrested By Haryana Police
सांकेतिक तस्वीर

नारनौल सिटी थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए विदेशी महिला जासूस को सेना की खुफिया जानकारी देने के आरोप में एक फौजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फौजी से सात कारतूस, दो मोबाइल व तीन सिम भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


आरोपी पर आईपीसी की धारा, ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि बसई गांव निवासी रविंद्र साल 2017 में पांचवीं कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। आरोपी की साल 2018 में अमृतसर (पंजाब) में पोस्टिंग थी। इसी दौरान फेसबुक के जरिए उसकी एक विदेशी महिला से दोस्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दोनों चैटिंग करते रहे फिर महिला ने रविंद्र के बारे में जानकारी ली। रविंद्र ने महिला को बताया कि वह सेना में अमृतसर में कार्यरत है। इसके बाद दोनों की वीडियो कॉलिंग के जरिए बात होने लग गई। 

संवेदनशील जगहों की जानकारी साझा करता रहा आरोपी 

प्रवक्ता ने बताया कि मार्च 2018 में महिला ने यूनिट की लोकेशन और सेना में प्रयोग होने वाली राइफल के बारे में जानकारी मांगी। आरोपी ने गूगल पर सर्च करके राइफल की फोटो महिला के पास भेजी। आरोपी यूनिट के साथ अमृतसर से अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हो गया। इसकी जानकारी भी जासूस को दे दी। 

दिसंबर 2018 में महिला ने आरोपी के अकाउंट में पांच हजार रुपये भी भेजे और कहा कि सामान ले लेना। आरोपी लगातार देश की आंतरिक व बाहरी सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जगहों की जानकारी महिला को देता रहा। सूत्रों के अनुसार इसकी जानकारी खुफिया एजेंसियों को लग गई। तब एजेंसियों ने पुलिस से साझा किया। 

पांच दिन की छुट्टी पर आया था घर, चाय की दुकान से काबू  
सिपाही रविंद्र आठ जुलाई को पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आया और नारनौल रेलवे स्टेशन पर उतरा था। पुलिस को इसके बारे में पहले से जानकारी मिली थी। एसपी चंद्र मोहन ने आरोपी फौजी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने आरोपी को चाय की दुकान से काबू किया। 

जांच में साइबर सेल की ली जा रही मदद 
रिमांड के दौरान पुलिस पता करेगी कि गिरोह में कौन-कौन शामिल है, किस-किस को जानकारियां दी गई हैं। मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। आरोपी अलग-अलग नंबरों पर व्हाट्सएप चलाता था। प्रारंभिक जांच में यह नहीं पता चल सका है कि महिला जासूस किस देश की है। 

विदेशी महिला को सेना की खुफिया जानकारी देने के आरोप में फौजी रविंद्र को गिरफ्तार किया गया है। संकेत मिले हैं कि आरोपी के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हो सकते हैं। इसके बारे उसकी कॉल डिटेल समेत अन्य जानकारी हासिल की जा रही है। - चंद्रमोहन, एसपी, नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed