फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Architects alleged allegations against ATP Arun Khanna for not giving NOC

Chandigarh News: एटीपी अरुण खन्ना पर आर्किटेक्ट्स ने एनओसी न देने के लगाए कथित आरोप

Mon, 15 Apr 2024 09:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 15 Apr 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Architects alleged allegations against ATP Arun Khanna for not giving NOC
आर्किटेक्ट इंजीनियर एसोसिएशन अमृतसर ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को किया संबोधित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। आर्किटेक्ट इंजीनियर एसोसिएशन अमृतसर की ओर से नगर निगम के एमटीपी विभाग के एटीपी अरुण कुमार खन्ना के खिलाफ प्रेसवार्ता में कथित आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन का कहना है एटीपी अरुण खन्ना द्वारा आर्किटेक्ट्स को तंग किया जा रहा है। उनके द्वारा लोगों की एनओसी और बिल्डिंग का नक्शा पास नहीं किया जा रहा, जिसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार और महासचिव अमरजीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगर निगम के एमटीपी विभाग में आते एटीपी अरुण कुमार खन्ना द्वारा शहर के आर्किटेक्ट्स को परेशान किया जा रहा है। आर्किटेक्ट्स कोई भी नक्शा और एनओसी लेने जाते हैं तो हर एक फाइल में एटीपी द्वारा एक समान ऑब्जेक्शन लगाकर फाइल रिजेक्ट कर दी जाती है। जबकि सभी कागज पूरे करके दिए जाते हैं। इस कारण लोगों को एनओसी नहीं मिल रही। यहां तक की शहर में बिल्डिंगों के नक्शे भी पास नहीं हो रहे।
विज्ञापन

जिस काम से नगर निगम को सबसे ज्यादा रेवेन्यू आता है उस काम को ही एटीपी अरुण खन्ना घाटे में लेकर जा रहे हैं। पिछले दो सालों से यही रवैया अपनाया जा रहा है। जबकि एटीपी के निचले सत्र में काम करने वाले सभी अधिकारियों द्वारा फाइलें पास कर दी जाती हैं, लेकिन एटीपी अरुण खन्ना किस मंशा से आर्किटेक्ट्स के साथ-साथ शहर के लोगों को तंग कर रहे हैं। शहर के लोग उल्टा आर्किटेक्ट्स पर पैसे खाकर काम न करने का आरोप लगा रहे हैं। इस गंभीर समस्या के बारे में नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह को भी लिखित नोटिस दिया गया था, लेकिन उस पर भी अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। इस अवसर पर आर्किटेक्ट विभु महाजन, आर्किटेक्ट कुणाल कुमार, आर्किटेक्ट रवि कुमार मौजूद थे। दूसरी तरफ इस संबंध में एटीपी अरुण खन्ना को कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आर्किटेक्ट्स उनसे एक-दो बार मिलने जरूर पहुंचे हैं, लेकिन आर्किटेक्ट्स इंजीनियर एसोसिएशन की ओर से उन्हें कोई लिखती रूप में शिकायत नहीं की गई है। आर्किटेक्ट्स उन्हें लिखती रूप में शिकायत दर्ज करवाए। वह इस पर अवश्य एक्शन लेंगे। - मेहरबान सिंह, एमटीपी सीनियर अफसर, नगर निगम
- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed