{"_id":"46f62a2397f1d164d973ef6348625831","slug":"arbaaz-khan-will-defend-in-court-on-film-dolly-ki-doli-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डॉली की डोली' कोर्ट में, पक्ष रखेंगे अरबाज खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डॉली की डोली' कोर्ट में, पक्ष रखेंगे अरबाज खान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Mar 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरबाज खान की प्रोडक्शन कंपनी की हाल ही में आई फिल्म डॉली की डोली की कहानी को लेकर विवाद कोर्ट में है। फिल्म की कहानी पर चोरी का आरोप लगाने वाले स्थानीय लेखक मनोहर शुक्ला की ओर से दायर आपराधिक याचिका पर सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
अदालत ने मुंबई फिल्म एसोसिएशन और अरबाज खान प्रोडक्शन को 13 मई को अदालत में अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। हालांकि, अरबाज खान प्रोडक्शन द्वारा अपना पक्ष रखने के बाद फिल्म के टीवी प्रसारण पर लगी रोक को अदालत ने पहले ही हटा दिया था।
विज्ञापन
एडवोकेट हर्ष मिनोचा ने बताया कि मनोहर शुक्ला ने ‘डॉली की डोली’ के निर्माता अरबाज खान प्रोडक्शन के खिलाफ याचिका दायर की थी।
उनका दावा है कि फिल्म की कहानी को वह वर्ष 2012 में मुंबई फिल्म एसोसिएशन से रजिस्टर करा चुके हैं। आरोप है कि उक्त प्रोडक्शन हाउस को लीगल नोटिस भेजे जाने के बावजूद फिल्म को रिलीज कर दिया गया।
विज्ञापन
फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद 19 जनवरी को लीगल नोटिस भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने ई-मेल कर बताया कि वह लीगल नोटिस का जवाब तैयार कर रहे हैं।