फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aqused of rape with daughter acquitted

दुराचार के बाद बेटी की हत्या का आरोपी बरी

Fri, 04 Apr 2014 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Fri, 04 Apr 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
aqused of rape with daughter acquitted
अपनी सौतेली बेटी के साथ दुराचार और फिर हत्या करने के आरोपी पिता को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन


यह मामला गत वर्ष अगस्त में सेक्टर-5 थाने में दर्ज हुआ था। पिता ने ही बच्ची के गुम होने की शिकायत मौली जागरां में दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में सेक्टर-5 में बच्ची का शव मिला।

पहले पिता ही शिकायतकर्ता था, जो बाद में आरोपी बन गया और अब बरी हो गया, क्योंकि पुलिस कोर्ट में आरोप साबित नहीं कर सकी। आरोपी पर न तो दुष्कर्म के आरोप साबित हो सके और न ही हत्या का मकसद साबित हुआ।
विज्ञापन


कोर्ट में ट्रायल के दौरान गवाहों के बयान में भी झोल आया। हालांकि, पुलिस के पास आरोपी के फोन के लोकेशन का भी रिकॉर्ड था, लेकिन कोर्ट में बयान दर्ज कराते वक्त गवाहों के  बयान एक-दूसरे के विरोधाभासी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, फारेंसिक टीम ने कोर्ट में कहा कि 22 अगस्त को सूरज थिएटर के पीछे से खून के धब्बों वाले कपड़े, घास व बच्ची की चप्पल बरामद की थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि यह सबूत 21 अगस्त को जुटाए गए थे।

ऐसे ही कई तरह के झोल होने के चलते आरोपी पर आरोप साबित नहीं हो सके।

यह था पुलिस की चार्जशीट में


पुलिस केस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी दूसरी पत्नी की तीन साल की बेटी को इसलिए मारा था, क्योंकि वह आरोपी के बच्चों को प्रताड़ित करती थी। 17 अगस्त 2013 को आरोपी बच्ची को अपने साथ लेकर मौलीजागरां स्थित घर से निकला।

ऑटो से जीरकपुर पहुंचा और काफी देर जीरकपुर में भटकने के बाद वापस पंचकूला आ गया। सेक्टर-1 में सूरज थिएटर के पीछे बच्ची के मुंह पर कपड़ा बांध दिया और दुराचार के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


इसके बाद सेक्टर-5 में मंडी मैदान के नजदीक सड़क के किनारे शव छोड़ गया।

बच्ची को फेंकने के बाद मौली जागरां पुलिस चौकी गया और मनीमाजरा थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 17 अगस्त की रात को सेक्टर-5 थाना पुलिस को शव के बारे सूचना मिली।

आस-पास के थानों में सूचना दी गई तो मनीमाजरा पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही उसे भी लेकर आई, जिसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शिनाख्त होने के बाद पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज हुआ, लेकिन अगले ही दिन पुलिस ने खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता को ही आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed