{"_id":"636181d9a85a7f195808ddb9","slug":"approval-to-buy-20-more-hvac-buses-will-run-on-long-route-chandigarh-news-pkl467024054","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 और एचवीएसी बसें खरीदने की मंजूरी, लांग रूट पर चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 और एचवीएसी बसें खरीदने की मंजूरी, लांग रूट पर चलेंगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। लांग रूट पर सीटीयू की बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए परिवहन विभाग लगातार नई बसें खरीद रहा है। हाल ही में 20 हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनर (एचवीएसी) बसें खरीदी गईं हैं, जिन्हें पंजाब-हरियाणा, हिमाचल, यूपी समेत विभिन्न राज्यों में चलाने की तैयारी है। इस बीच प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने 20 अन्य बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है।
प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि 20 नई बसों की खरीद की मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही इसका टेंडर किया जाएगा। ये बसें लांग रूट पर चलेंगी। बताया कि सीटीयू के पास कई राज्यों के विभिन्न रूटों पर बस चलाने का परमिट हैं लेकिन वहां के लिए काफी समय से बसें नहीं चल रही थीं। अब कोशिश है कि सभी रूटों को बसें चलाई जाएं। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। बता दें कि सीटीयू की एसी बसें अन्य रोडवेज की बसों से काफी सस्ती होती है इसलिए इनकी मांग भी काफी रहती है। इसमें मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग, रीडिंग लाइट जैसी सुविधा भी रहती है।
जल्द जयपुर, कटड़ा, अबोहर के लिए चलेंगी सीटीयू बसें
परिवहन विभाग ने हाल ही में लांग रूट के लिए 20 एचवीएसी बसें खरीदी हैं। इन सभी के लिए रूट तय कर लिए गए हैं और हरी झंडी दिखाने के लिए प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से समय मांगा गया है। इन बसों के शुरू होने के बाद लोगों को पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड के कई जिलों के लिए सीधी बसें मिलनी शुरू हो जाएंगी। ये बसें जयपुर के दो रूट, फतेहाबाद, अबोहर, चंडीगढ़-बटाला बाया डेरा ब्यास, अबोहर, जम्मू-कटड़ा, पठानकोट, हरिद्वार, अमृतसर, लुधियाना, झज्जर, शिमला और मनाली के लिए चलाई जाएंगी। इनमें से अमृतसर, लुधियाना, शिमला और मनाली के लिए पहले से ही बसें चल रही हैं, लेकिन अतिरिक्त बसों के आने के बाद इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। नए रूट में श्री माता वैष्णो देवी भवन कटड़ा के लिए भी बस चलाई जा रही है।