फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Apply the second dose of corona vaccine between November 18 and 30, be the winner of the lucky draw

कोरोना टीके की दूसरी डोज 18 से 30 नवंबर के बीच लगाइए, बनिए लकी ड्रॉ के विजेता

Thu, 18 Nov 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Apply the second dose of corona vaccine between November 18 and 30, be the winner of the lucky draw
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में दूसरी खुराक लगवाने वालों को प्रशासन की तरफ से उपहार दिया जाएगा। इसके लिए 18 से 30 नवंबर के बीच दूसरी खुराक लगवाने वाले लाभार्थियों का लकी ड्रॉ निकाला जाएगा। लगभग 200 विजेताओं को कम से कम एक हजार का बाउचर या उपहार प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि अभियान की सफलता को ध्यान में रखते हुए शहर की विभिन्न संस्थाओं व संगठनों के सहयोग से यह ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब तक 8 लाख 43 हजार की आबादी को टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। इसमें अन्य प्रदेशों के लाभार्थी भी शामिल हैं, लेकिन दूसरी खुराक लगवाने वालों की संख्या अब भी कम है। 75,000 लोगों को दूसरी खुराक दी जानी है। इस लक्ष्य को शतप्रतिशत करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। लाभार्थियों से संपर्क भी किया जा रहा है। इसी क्रम में लकी ड्रॉ के जरिए भी उन्हें आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सहयोग करने की इच्छुक संस्था व संगठन निदेशक आतिथ्य राकेश पोपली व निदेशक जनसंपर्क राजीव तिवारी से संपर्क कर सकते हैं। लकी ड्रॉ दिसंबर के पहले हफ्ते में निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed