{"_id":"cf13f32c05d5a9a175ad9522306128d4","slug":"apply-for-national-child-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए कीजिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए कीजिए आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 14 Jul 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने संस्थानों और व्यक्तियों से उनके द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार और विशेष उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उन व्यक्तियों को पुरस्कार दिया जाएगा, जिन्होंने दस वर्ष तक से अधिक बच्चों के कल्याण के लिए कार्य किया हो। इस पुरस्कार में एक लाख रुपये की राशि व एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। विशेष उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन्हें प्रदान किया जाएगा जिन्होंने शैक्षणिक, कला, संस्कृति, खेल के क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
इस पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक व 20 हजार रुपये की नकद राशि और 35 रजत पदक व 10 हजार की नकद राशि दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त है।
प्रवक्ता ने बताया कि यह आवेदन संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से सिफारिश किए गए हों और महिला एवं बाल विकास विभाग, बेज नंबर 15-20, सेक्टर-4, पंचकूला को पूर्ण जानकारी सहित भेजे जाने चाहिए।