फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply for govt job on 1327 posts on haryana

12वीं पास के लिए 1327 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन

Wed, 08 Jul 2015 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jul 2015 10:17 AM IST
विज्ञापन
apply for govt job on 1327 posts on haryana

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में नहरी पटवारी और विकास एवं पंचायत विभाग में ग्राम सचिव के रिक्त 1327 पद भरने के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं।

विज्ञापन


इन पदों में से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में नहरी पटवारी के 892 पदों के लिए और विकास एवं पंचायत विभाग में ग्राम सचिव के 435 पद शामिल हैं।

इनके लिए आगामी 22 सितंबर से 21 अक्तूबर तक सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in पर किया जा सकता है। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है। वेबसाइट लिंक उपलब्ध नहीं होगा।

विज्ञापन

ऐसे होगी भर्ती और अनिवार्य योग्यताएं

apply for govt job on 1327 posts on haryana

उम्मीदवारों को साक्षात्कार और जांच के समय ऑनलाइन आवेदन की प्रिंटेड कॉपी और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। ऑफलाइन आवेदन या डाउनलोड प्रार्थना पत्र की कॉपी कार्यालय की ओर से स्वीकार नहीं की जाएगी। नहरी पटवारी के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता मेट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष होनी चाहिए, लेकिन उच्चतर योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को अधिमान  दिया जाएगा।

इसके अलावा उम्मीदवार को 10वीं या उच्चतर शिक्षा तक हिन्दी/संस्कृत का ज्ञान अनिवार्य है। पटवारी के लिये चयनित उम्मीदवारों को छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें विभागीय पटवारी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा। विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्हें नहरी पटवारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

विकास एवं पंचायत विभाग में ग्राम सचिव के पद के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैट्रिक/उच्चतर माध्यमिक/10+2 (व्यावसायिक) की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार को 10वीं या उच्चतर शिक्षा तक हिन्दी/संस्कृत का ज्ञान अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed