फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   apply for computer teachers recruitment in haryana

गुड न्यूजः कंप्यूटर टीचर्स की भर्ती, आवेदन करें

Sun, 20 Sep 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Sep 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
apply for computer teachers recruitment in haryana

गुड न्यूज, कंप्यूटर टीचर्स की भर्ती की जा रही है। इच्छुक युवा आवेदन करें। भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी। भर्ती काफी समय से अटकी हुई थी, जिसे पूरा करने का ऐलान हरियाणा सरकार ने किया है।

विज्ञापन


आदेशानुसार, शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी कर खाली पदों पर नई भर्ती का जिम्मा अब स्कूल प्रिंसिपलों के हाथ से लेकर एक तकनीकी कमेटी को सौंप दिया है।

इस बीच, शिक्षा विभाग ने महिला कंप्यूटर शिक्षकों को मातृत्व अवकाश देने का भी फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अवकाश पर जाने वाली महिला कंप्यूटर शिक्षक के स्थान पर अन्य शिक्षक की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन

पहले स्कूलों में जमा कराएं आवेदन पत्र

apply for computer teachers recruitment in haryana

विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार खाली पड़े पदों के लिए आवेदनकर्ता को अपने आवेदन फिलहाल स्कूलों में ही जमा कराने होंगे, जहां से सभी आवेदन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को भेजे जाएंगे।

शिक्षा विभाग ने आवेदन की समय सीमा भी बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। जिला मुख्यालयों पर नई भर्ती शिक्षा विभाग द्वारा गठित तकनीकी कमेटी करेगी।

शिक्षा विभाग ने यह कदम नियुक्ति में धांधली की शिकायतों के कारण उठाया है। दरअसल, विभाग को कई जगह से स्कूल प्रिंसिपलों द्वारा अपने परिचितों को नौकरी देने के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed