फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Applications starts for coconut-watermelon sites from 24 may

नारियल-तरबूज की साइटों के लिए 24 से होंगे आवेदन

Sat, 22 May 2021 01:10 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Applications starts for coconut-watermelon sites from 24 may
चंडीगढ़। नगर निगम नारियल व तरबूज की साइटों के लिए 24 मई से फिर आवेदन करना होगा। पहले 9 मई तक साइटों के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन साइबर कैफे बंद होने से लोग आवेदन करने से वंचित रह गए। बता दें कि इससे पहले भी निगम ने टेंडर रद्द कर दिया था, क्योंकि इससे पहले मांगे गए आवेदनों में एक ही व्यक्ति नेे कई साइटों के लिए आवेदन किया था, वहीं कुछ साइटों के लिए कोई आवेदन नहीं आया था।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त सौरभ अरोड़ा ने बताया कि नारियल व तरबूज की 23 साइटों के लिए आवेदन मांगे गए थे। पहली बार में 14 साइटों के लिए एक ही व्यक्ति ने आवेदन कर दिया था, तीन साइटों के लिए एक व्यक्ति ने और अन्य साइटों के लिए एक-एक व्यक्ति ने आवेदन किया था। इसमें कोई प्रतियोगिता नहीं रहती और सिंगल बिड पर टेंडर खोलना पड़ता, जिससे निगम को भी घाटा होता, इसलिए इस प्रक्रिया को फिर से किया गया। इस बार कर्फ्यू के कारण साइबर कैफे बंद थे, इसलिए इस प्रक्रिया को 24 मई से करने का निर्णय लिया गया है। एक सप्ताह में दस्तावेज लेकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। शहर में नारियल व तरबूज की 37 साइटें थीं। पिछले साल विवाद के बाद निगम ने इन साइटों का सर्वे कराया। इसमें केवल 23 साइटें ही ठीक मिलीं। अब इन साइटों के लिए निगम टेंडर करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed