{"_id":"61085a1c8ebc3e84666f4329","slug":"application-date-for-istc-admission-extended-till-august-8-chandigarh-news-pkl422243037","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसटीसी दाखिले में आवेदन की तारीख आठ अगस्त तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसटीसी दाखिले में आवेदन की तारीख आठ अगस्त तक बढ़ाई
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडो-स्विस प्रशिक्षण केंद्र (आईएसटीसी) सीएसआईआर-सीएसआईओ की ओर से करवाए जाने वाले डिप्लोमा कोर्स में आवेदन की तारीख आठ अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से दसवीं अधवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। जिन विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी है, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 1200 रुपये सामान्य, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए हैं। वहीं अनुसूचित जाति व जनजाति के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है। फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन भरवानी होगी, इसके बाद ही उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन भर पाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र और संबंधित सूचना जैसे सीटों की संख्या, आयु, प्रवेश परीक्षा, परीक्षा केंद्र, दाखिला प्रक्रिया आदि उम्मीदवार www.istc.ac.in और www.csio.res.in पर जाकर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले उम्मीदवार ऑनलाइन ब्रोशर को वेबसाइट पर ध्यानपूर्वक पढ़ें। प्रवेश परीक्षा संबंधी सूचना के लिए 0172-2657811 और 2657826 पर संपर्क किया जा सकता है।
इन डिप्लोमा कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (टूल एंड डाई)
डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
एडवांसड डिप्लोमा इन डाई एंड मोल्ड मेकिंग
एडवांसड डिप्लोमा इन मैकाट्रानिक्स एंड इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन