फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anti-encroachment drive conducted in Manimajra Motor Market; 17 challans issued, two vehicles impounded.

Chandigarh News: मनीमाजरा मोटर मार्केट में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 17 चालान<bha>;</bha> दो वाहन जब्त

Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Anti-encroachment drive conducted in Manimajra Motor Market; 17 challans issued, two vehicles impounded.
मनीमाजरा। मोटर मार्केट मनीमाजरा में शनिवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने सुपरिंटेंडेंट सुनील दत्त के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए बाजार की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से अवैध कब्जे हटवाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार दुकानों के बाहर टायर, उपकरण और अन्य सामान रखकर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किए पाए गए। निगम टीम ने कार्रवाई करते हुए 17 चालान किए और दो वाहनों को जब्त कर लिया। इसके अलावा सड़क पर रखे टायर, जैक, रेहड़ियां, भट्टियां, टेबल, बैलेंस और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीनें भी हटाई गईं।
विज्ञापन

अभियान के दौरान एक टायर विक्रेता द्वारा सरकारी सुलभ शौचालय और सरकारी भवन के सामने बड़ी संख्या में पुराने टायर रखे जाने का मामला सामने आया। निगम टीम ने टायर हटवाकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed