फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anti-drug drive intensified; 33 arrested in four days.

Chandigarh News: नशे के खिलाफ अभियान तेज, चार दिन में 33 गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Anti-drug drive intensified; 33 arrested in four days.
चंडीगढ़। नशामुक्त चंडीगढ़ के लक्ष्य को लेकर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। 11 सितंबर से शुरू अभियान में पुराने अपराधियों और नशे से जुड़े लोगों की गतिविधियों, आवाजाही और संपर्कों की जांच की जा रही है। नशे के हॉटस्पॉट, खाली मकानों, जंगल और कॉलोनियों में चेकिंग जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को नशे और हथियारों से जुड़े आठ मामले दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 129.188 ग्राम हेरोइन और तीन कमानीदार चाकू बरामद हुए। 32 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

चार दिन में 32 एफआईआर, 33 आरोपी गिरफ्तार
अभियान के तहत अब तक 32 एफआईआर दर्ज कर 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 324.663 ग्राम हेरोइन, 15 नशीले इंजेक्शन, सात कमानीदार चाकू और एक हुक्का बरामद हुआ है। टेक महिंद्रा पार्क के पास 22 वर्षीय रोहित उर्फ गुज्जा को 3.83 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। वह पांचवीं तक पढ़ा है और कबाड़ बीनता है। उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed