{"_id":"57701fa44f1c1b857d79a9c6","slug":"anti-drug-awareness-rally-by-paramilitary-forces-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्द्धसैनिक बलों ने नशा विरोधी रैली जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्द्धसैनिक बलों ने नशा विरोधी रैली जागरूकता रैली निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
विश्व नशा विरोधी दिवस के मौके पर जागरूकता रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व नशा विरोधी दिवस के मौके पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सेक्टर 16 रोज गार्डन से पैदल मार्च करते हुए सेक्टर 17 प्लाजा में खत्म हुई। रैली को हरी झंडी यूटी पुलिस के डीआईजी ए एस चीमा ने दिखाई।
विज्ञापन
एनसीबी चंडीगढ़ यूनिट के हेड कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि रैली में बीएसएफ , सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी व एनसीसी के करीब 400 जवानों ने हिस्सा लिया। कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि अगर 16 से 20 साल के युवक युवतियों को किसी प्रकार का नशा करने से रोका जा सके तो उसके बाद उनका नशे की लत में फंसने के बहुत कम संभावना रह जाती है। इस लिए हमारा प्रयास है कि युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए।
विज्ञापन
रैली के बाद प्लाजा में स्नेहालय के बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक नाटक भी पेश किया। इस मौके पर बीएसएफ के स्पेशल डीजी अरुण कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही स्टेट लीगल सर्विसेज के मेंबर सेक्रेटरी महावीर सिंह भी रैली में मौजूद रहे।
विज्ञापन