फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Anti Corruption Bureau arrested seven accused in Haryana in 15 days

Haryana News: हरियाणा में थम नहीं रहा भ्रष्टाचार, हर दूसरे दिन हो रही एक गिरफ्तारी

Fri, 17 Feb 2023 08:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 08:27 PM IST
सार

हरियाणा सरकार द्वारा कच्ची भर्तियों को लेकर हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया है। इसमें पहले से अन्य विभागों में तैनात कच्चे कर्मचारियों को समायोजित किया जा रहा है। इसी के बदले कई विभागों में भ्रष्टाचार चल रहा है।

विज्ञापन
Anti Corruption Bureau arrested seven accused in Haryana in 15 days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेशक हरियाणा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म करने के दावे करती हो लेकिन सच ये है कि अधिकारी और कर्मचारी रिश्वत मांगने और लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक ही प्रदेश में हर दूसरे दिन भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकारी या कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन


खास बात ये है कि केवल पुलिस, राजस्व विभाग, मंडी बोर्ड ही नहीं आईटीआई और स्कूलों के प्रिंसिपल तक भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए हैं। बीते पखवाड़े के दौरान 1.66 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपियों में आईटीआई प्रिंसिपल, दो पुलिस अधिकारी, दो पटवारी, एक ग्राम सचिव और एक ऑक्शन रिकॉर्डर सहित सात आरोपी शामिल हैं। ये आरोपी करनाल, गुरुग्राम, पानीपत, कैथल, सिरसा और भिवानी जिलों में तैनात थे।
विज्ञापन


कौशल रोजगार निगम के तहत नौकरी के नाम पर भी मांगे जा रहे पैसे
हरियाणा सरकार द्वारा कच्ची भर्तियों को लेकर हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया गया है। इसमें पहले से अन्य विभागों में तैनात कच्चे कर्मचारियों को समायोजित किया जा रहा है। इसी के बदले कई विभागों में भ्रष्टाचार चल रहा है। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आईटीआई भिवानी के प्राचार्य अनिल कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों से नौकरी पर बने रहने के लिए 12 हजार रुपये की मांग कर रहा था। ब्यूरो के पास अन्य विभागों से भी ऐसी शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2022: 170 मामलों में 220 आरोपी काबू
साल 2022 की बात करें तो विजिलेंस ब्यूरो ने कुल 170 जगह छापेमारी कर 220 सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों व प्राइवेट व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2,000 रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की रिश्वत बरामद की गई। इसके अलावा, ब्यूरो ने 19 विशेष जांच और तकनीकी जांचों की रिपोर्ट भी सरकार को भेजी। 


इनमें से 11 कार्यों में 28 राजपत्रित अधिकारियों व 13 अराजपत्रित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने की सिफारिश की गई। साथ ही 73,05,647 रुपये की वसूली संबंधित एजेंसी से करने की सिफारिश की गई और एक कार्य में तीन राजपत्रित अधिकारियों व दो अराजपत्रित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ आपराधिक मुकदमा दर्ज की अनुशंसा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed