फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Answer sought from Health Secretary on non-construction of CHC at alternative location

Chandigarh News: वैकल्पिक स्थान पर सीएचसी का निर्माण न होने पर स्वास्थ्य सचिव से जवाब तलब

Thu, 14 Dec 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Answer sought from Health Secretary on non-construction of CHC at alternative location
चंडीगढ़। मोहाली फेज-3 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के स्थान पर लीवर को समर्पित अस्पताल बनना है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन पर कब्जे के बावजूद वैकल्पिक स्थान पर सीएचसी स्थापित करने की दिशा में कोई कदम न उठाने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के स्वास्थ्य सचिव को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।याचिका दाखिल करते हुए मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने हाईकोर्ट को बताया कि पंजाब सरकार ने फेज-3 में मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले के चलते स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में पंजाब सरकार के इस निर्णय को रद्द करने का आदेश दिया जाए।
विज्ञापन

याचिका का विरोध करते हुए पंजाब सरकार की ओर से बताया गया था कि पंजाब सरकार ने व्यापक जनहित में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन पर लीवर को समर्पित अस्पताल खोलने का निर्णय लिया गया है। इस अस्पताल से बहुत से लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही यह भी बताया गया कि याची द्वारा सौंपे गए मांगपत्र पर निर्णय लेकर उसे इसका जवाब भेज दिया गया है। जहां तक बात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है तो पंजाब सरकार इसके लिए वैकल्पिक स्थान की व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार द्वारा दी गई इस जानकारी के बाद हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया था। अब इस मामले में अर्जी दाखिल करते हुए बताया गया कि लीवर अस्पताल के लिए इमारत पर कब्जा ले लिया गया है, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब पंजाब के स्वास्थ्य सचिव को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed