फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another female sport player from Haryana disclosed harassment with her

Haryana: एक और खिलाड़ी आई सामने, कहा- मुझे भी प्रताड़ित किया, परेशान होकर मैंने भारोत्तोलन छोड़ा

Sat, 21 Jan 2023 12:10 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े लोग खेल संघों में बैठकर खिलाड़ियों को प्रताड़ित करते हैं। जब तक राजनीतिक लोग खेल संघों से बाहर नहीं होंगे, यह सब चलता रहेगा, इसे रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
Another female sport player from Haryana disclosed harassment with her
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फेडरेशन पदाधिकारियों द्वारा महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न मामलों के बीच हरियाणा की एक और बेटी सामने आई है। पहले नेशनल स्तर पर वेटलिफ्टर रहीं और मौजूदा समय में डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ने आरोप लगाया है कि उनके साथ भी ऐसा हुआ था? एक पूर्व आईपीएस अधिकारी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इतना प्रताड़ित किया गया है कि अपना 16 साल का भारोत्तलन का कैरियर 2016 में छोड़ना पड़ा और डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर बन गई।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में महिला खिलाड़ी ने कहा कि खेलों में यह आम बात है। लड़कियों का शोषण करने की कोशिश की जाती रही हैं। वह उस समय कमजोर थीं और लड़ाई नहीं लड़ सकती थी इसलिए अपना खेल ही बदल दिया लेकिन अब यह वक्त है इस बुराई के खिलाफ लड़ने का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े लोग खेल संघों में बैठकर खिलाड़ियों को प्रताड़ित करते हैं। जब तक राजनीतिक लोग खेल संघों से बाहर नहीं होंगे, यह सब चलता रहेगा, इसे रोका जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed