{"_id":"596768714f1c1b5f5e8b4732","slug":"another-farmer-commit-suicide-in-ferozpur-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज के बदले किसान से मांग रहे थे जमीन, कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज के बदले किसान से मांग रहे थे जमीन, कर ली खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान ने आढ़ती और उसके मुंशी के व्यवहार से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल खुदकुशी कर ली। आरोप है कि आढ़ती और मुंशी दो लाख रुपये कर्ज के बदले किसान से उसकी जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव डाल रहे थे। उधर, किसान के बेटे के बयान के आधार पर थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने आढ़ती और मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
भूपिंदर सिंह निवासी गांव चुगते वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका पिता रतन सिंह किसान था। उसने आढ़ती जरनैल सिंह निवासी बाघे वाला थाना आरएफके से दो लाख रुपये कर्ज लिए थे। फसल अच्छी न पाने के कारण रतन सिंह कर्ज चुकता कर पाने में असमर्थ था।
आरोप है कि आढ़ती जरनैल सिंह और मुंशी कश्मीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी टली सैदा शाह थाना आरएफके किसान रतन सिंह पर दबाव डाल रहे थे कि कर्ज के बदले वह अपनी जमीन उनके नाम कर दे। इसी कारण से परेशान होकर किसान रतन सिंह ने जहरीली वस्तु निगल का खुदकुशी कर ली।