फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another farmer commit suicide in Ferozpur, Punjab news

कर्ज के बदले किसान से मांग रहे थे जमीन, कर ली खुदकुशी

Fri, 14 Jul 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Fri, 14 Jul 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
Another farmer commit suicide in Ferozpur, Punjab news
- फोटो : Demo Pic
एक किसान ने आढ़ती और उसके मुंशी के व्यवहार से परेशान होकर जहरीली वस्तु निगल खुदकुशी कर ली। आरोप है कि आढ़ती और मुंशी दो लाख रुपये कर्ज के बदले किसान से उसकी जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव डाल रहे थे। उधर, किसान के बेटे के बयान के आधार पर थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने आढ़ती और मुंशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


भूपिंदर सिंह निवासी गांव चुगते वाला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसका पिता रतन सिंह किसान था। उसने आढ़ती जरनैल सिंह निवासी बाघे वाला थाना आरएफके से दो लाख रुपये कर्ज लिए थे। फसल अच्छी न पाने के कारण रतन सिंह कर्ज चुकता कर पाने में असमर्थ था।
विज्ञापन


आरोप है कि आढ़ती जरनैल सिंह और मुंशी कश्मीर सिंह पुत्र निरंजन सिंह निवासी टली सैदा शाह थाना आरएफके किसान रतन सिंह पर दबाव डाल रहे थे कि कर्ज के बदले वह अपनी जमीन उनके नाम कर दे। इसी कारण से परेशान होकर किसान रतन सिंह ने जहरीली वस्तु निगल का खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed