फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another controversy came to the fore in Kalpana Chawla Medical College, difficulties of Director increased

Haryana: कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एक और विवाद आया सामने, निदेशक की बढ़ीं मुश्किलें

Tue, 24 Jan 2023 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Jan 2023 01:47 AM IST
सार

कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. निवेश अग्रवाल ने छह महीने पहले सरकार को शिकायत भेजी थी कि निदेशक ने नियमों को दरकिनार कर जिस मेडिकल कॉलेज से उनका बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, उससे विशेषज्ञ बुलाए। 

विज्ञापन
Another controversy came to the fore in Kalpana Chawla Medical College, difficulties of Director increased
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छात्राओं के ओटी मास्टर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक और विवाद सामने आया है। कॉलेज के निदेशक डॉ. जेसी दुरेजा पर एसआर (सीनियर रेजिडेंट) की भर्ती में पद का दुरुपयोग करने समेत मुख्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप लगे हैं।

विज्ञापन


कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. निवेश अग्रवाल ने छह महीने पहले सरकार को शिकायत भेजी थी कि निदेशक ने नियमों को दरकिनार कर जिस मेडिकल कॉलेज से उनका बेटा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, उससे विशेषज्ञ बुलाए। इस शिकायत पर सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


जांच कमेटी में शामिल आयुष विभाग के महानिदेशक डाॅ. साकेत कुमार और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण के प्रबंध निदेशक राजनारायण कौशिक ने डाॅ. जेसी दुरेजा और डॉ. निवेश अग्रवाल को बुलाकर उनके बयान कलमबद्ध किए हैं। कमेटी को दो माह में सरकार को रिपोर्ट सौंपनी है। रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी विशेषज्ञ के तौर पर यूपी से शिक्षक बुलाने पर विवाद
एसआर की भर्ती में चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के निर्देशानुसार साक्षात्कार में कालेज निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, आंतरिक विशेषज्ञ और विषय से संबंधित बाहरी विशेषज्ञ शामिल होंगे। बाहरी विशेषज्ञ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज से बाहर का होना चाहिए था।

इसके अलावा अन्य कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए थे। आरोप है कि निदेशक ने बाहरी विशेषज्ञ के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल को पत्र लिखा और 13 विषयों के विशेषज्ञों की मांग की। निदेशक ने अपनी ओर से पत्र में यह भी लिख दिया कि सरकार ने हरियाणा से बाहरी राज्य से विशेषज्ञ मांगे हैं।

जबकि सरकारी निर्देश में बाहरी राज्य का जिक्र नहीं था। डॉ. निवेश का आरोप है कि डा. जेसी दुरेजा का बेटा मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का विद्यार्थी है। बेटे के शिक्षकों को प्रभावित करने के लिए उसी मेडिकल कॉलेज से बाहरी विशेषज्ञ बुलाए गए। हालांकि मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के पास दो विषयों के विशेषज्ञ नहीं थे, तो खानपुर मेडिकल कॉलेज और रोहतक पीजीआई से विशेषज्ञ बुलाए गए। डा. निवेश का आरोप है कि प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों को छोड़कर दूसरे प्रदेश के विशेषज्ञों को बुलाना गलत है। वो भी तब जब साक्षात्कार ऑनलाइन लेने थे।


जुलाई 2022 में 27 पदों पर निकाली थी भर्ती
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में जुलाई 2022 को सीनियर रेजिडेंट के 22 पदों पर नियुक्ति निकाली गई थी। इनमें एनाटॉमी के एक, जनरल सर्जरी के तीन, बायोकेमिस्ट्री के दो, ईएनटी के एक, गायनी के चार, पल्मोनरी मेडिसन के एक, पैथोलॉजी के तीन, आर्थोपेडिक्स के एक, त्वचा रोग के एक, एनेस्थेलॉजी के तीन, जनरल मेडिसन के एक, पीडियाट्रिक के चार और रेडियोलॉजी के दो पदों पर भर्ती निकाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed