फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Another biogas plant will be set up in PU

पीयू में एक और बायोगैस प्लांट लगेगा

Wed, 29 Dec 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Another biogas plant will be set up in PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में एक और बायोगैस प्लांट लगेगा। यह प्लांट साउथ कैंपस में तैयार होगा। इसके लिए प्रस्ताव बनकर तैयार हो चुका है। इस पर 15 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। हॉस्टलों से निकलने वाले हरे कचरे का निस्तारण इस प्लांट के जरिए होगा। इसके जरिए गैस भी बनेगी, जिससे खाना तैयार होगा।
विज्ञापन

नैक की टीम ने पीयू का दौरा छह साल पहले किया था। उस दौरान टीम को पीयू में बायोगैस प्लांट नहीं मिला। यह शिक्षण संस्थानों के लिए अनिवार्य था। इस प्लांट का मुख्य कार्य हरे कचरे का निस्तारण करना है। पीयू में 20 हॉस्टल हैं। यहां कैंटीन व मेस संचालित हैं। इसके अलावा विभागीय कैंटीन भी चल रही हैं। हर दिन कई क्विंटल हरा कचरा यहां से निकलता है, जिसका निस्तारण उस दौरान होता नहीं मिला। इसे लेकर टीम ने सुझाव दिया था कि बायोगैस प्लांट स्थापित किया जाए। इसके लिए कमेटी बनी और काफी प्रयास के बाद सेक्टर-14 में पहला बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया। अब दूसरे बायोगैस प्लांट की स्थापना किए जाने की तैयारी चल रही है। वहीं, दूसरी ओर, सूत्रों का कहना है कि पहले बायोगैस प्लांट का संचालन बेहतर नहीं हो पा रहा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस प्लांट का उद्देश्य पूरा हो सके। इसके साथ ही गैस बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed