फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Annual festival of Jai Mata Mandir of Sector-26 begins, Kalash and Trishul Yatra today

Chandigarh News: सेक्टर-26 के जय माता मंदिर का वार्षिक उत्सव शुरू, कलश और त्रिशूल यात्रा आज

Fri, 22 Aug 2025 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Annual festival of Jai Mata Mandir of Sector-26 begins, Kalash and Trishul Yatra today
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में बापूधाम के जय माता मंदिर का वार्षिक उत्सव चल रहा है, जो कि 16 अगस्त को शुरू हुआ था और 24 अगस्त तक चलेगा। यहां रोजाना धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। श्री किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी विशेष रूप से पधार रही हैं। यह जानकारी किन्नर डेरा बापूधाम की प्रमुख और महामंडलेश्वर मां कमलीनंद गिरि ने वीरवार को प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

मां कमलीनंद गिरि ने बताया कि वीरवार को 21 अगस्त धूना पूजन एवं पीर की चादर नियाज और कन्या पूजन का आयोजन हुआ। महोत्सव के विशेष कार्यक्रम के तहत 22 अगस्त को सुबह 9.30 बजे सेक्टर-26 में मंडी में मंदिर से शक्ति कलश, जल कलश, दूध कलश यात्रा होगी। शाम को साढ़े पांच बजे मंडी के मंदिर से त्रिशूल यात्रा एवं अग्नि कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में यात्रा पहुंचने पर माता का झूला उत्सव होगा। शनिवार को गोगा जाहरवीर जी का अभिषेक और महोत्सव के अंतिम दिन रविवार 24 अगस्त को दोपहर 3 बजे रथ यात्रा और रात 9 बजे हरियाली पूजन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed